-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- All Border Check Posts Of Maharashtra Will Be Closed Soon Positive Report Submitted To Cm Fadnavis For Approval
जल्द बंद होंगे महाराष्ट्र के सभी बॉर्डर चेक पोस्ट, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री को सौंपी रिपोर्ट
- Written By: सोनाली चावरे
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में सभी मोटर ट्रांसपोर्ट बॉर्डर चेक पोस्ट को स्थायी रूप से बंद करने का निर्णय ले लिया है। यह निर्णय केंद्र सरकार के निर्देशों और जीएसटी प्रणाली के लागू होने के अनुरूप लिया गया है।

जल्द बंद होंगे महाराष्ट्र के सभी बॉर्डर चेक पोस्ट
मुंबई. महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में सभी मोटर ट्रांसपोर्ट बॉर्डर चेक पोस्ट ( RTO Border Check Post) को स्थायी रूप से बंद करने का निर्णय ले लिया है. यह निर्णय केंद्र सरकार के निर्देशों और जीएसटी प्रणाली के लागू होने के अनुरूप लिया गया है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने इस निर्णय का उद्देश्य अंतरराज्यीय यातायात को सुचारू बनाना तथा कमर्शियल वाहनों की आवाजाही में आने वाली बाधाओं को दूर करना बताया है।
मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि 1966 में स्थापित की गई चेक पोस्ट का उद्देश्य वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करना, परिवहन नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना, तथा रोड टैक्स वसूलना था। हालांकि जीएसटी के लागू होने और डिजिटल इम्प्लीमेंटेशन में प्रगति के कारण व्यक्तिगत इन्क्वायरी आवश्यकता नहीं रह गई है।
परिवहन मंत्री गडकरी ने परिवहन विभाग को दिया था निर्देश
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी इस संबंध में महाराष्ट्र के परिवहन विभाग को निर्देश जारी किया था। साथ ही, मुख्य परिवहन आयुक्त कार्यालय के शिलान्यास के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इन बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही राज्य ट्रांसपोर्ट यूनियन ने भी कई बार बयान जारी कर चेकपोस्ट बंद करने की मांग की थी। सभी एडमिनिस्ट्रेटिव खामियों को दूर कर सकारात्मक रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेज दी गई है। उनकी मंजूरी के बाद राज्य की सीमा पर स्थित चेक पोस्ट बंद कर दिए जाएंगे।
भरना होगा 504 करोड़ रुपये का जुर्माना
इससे पहले, महाराष्ट्र में मोटर परिवहन और सीमा शुल्क विभागों की संयुक्त जांच चौकियों के लिए एक “इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट”परियोजना लागू की गई थी, जिसके लिए अडानी प्राइवेट लि को नियुक्त किया गया था। इसके अलावा, संबंधित सुविधाओं के संचालन और रखरखाव के लिए उनके साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर भी किया गया था। हालांकि, इन चेक पोस्ट को बंद करने के निर्णय के कारण संबंधित संगठन को 10 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। मुआवजे के रूप में 504 करोड़ रुपये देना अनिवार्य है। हालांकि, इस राशि का भुगतान करने के बाद संपत्ति परिवहन विभाग की हो जाएगी। परिवहन विभाग द्वारा इस संबंध में एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा गया है।
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि यह महत्वपूर्ण निर्णय ट्रांसपोर्टरों के लिए लाभकारी होगा। सड़क सुरक्षा में सुधार लाएगा और केंद्र सरकार के ‘इज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’ के अनुरूप रहेगा। तो वही बल मलकीत सिंह, सलाहकार एवं पूर्व अध्यक्ष, अखिल भारतीय मोटर परिवहन कांग्रेस ने कहा कि हम महाराष्ट्र सरकार के इस बहुप्रतीक्षित और अत्यंत आवश्यक निर्णय का स्वागत करते हैं। यह निर्णय हमारे लगातार प्रयासों, अनेक प्रतिनिधित्वों और सभी स्तरों पर निरंतर अनुकरण का प्रतिफल है। चेक पोस्ट का स्थायी रूप से बंद होना सड़क परिवहन क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
All border check posts of maharashtra will be closed soon positive report submitted to cm fadnavis for approval
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM











