- Hindi News »
- Maharashtra »
- Tiroda Water Supply Issue Pipeline Size Problem Ward Water Crisis 2025 Plan
तिरोड़ा में जल संकट गहराया, पाइपलाइन के आकार से बढ़ी समस्या, 40 साल पुरानी योजना के बाद भी पानी की किल्लत
Wainganga River Water Supply: महाराष्ट्र के तिरोड़ा शहर में जलापूर्ति योजना में पाइपलाइन के आकार और ढांचागत खामियों के कारण पानी की समस्या गंभीर हो गई है।

Water Supply (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Tiroda Water Crisis: तिरोड़ा शहर के लिए जलापूर्ति विभाग द्वारा पीने के पानी के लिए वर्ष 1985 में योजना शुरू की गई थी। यह योजना वैनगंगा नदी पर कवलेवाड़ा नदीघाट पर पानी की टंकी व पंप लगाकर बनाई गई थी। यहां से पाइप लाइन के द्वारा एमएसईबी विभाग के पास कवलेवाड़ा रास्ते पर नहर के करीब टंकी बनाकर यहां की टंकी में पानी भरा जाता था।
इस टंकी के पानी से शहर में बिछाई गई पाइपलाइन के द्वारा शहरवासियों के घरों के कनेक्शन में जलापूर्ति की जाती थी। योजना 40 वर्ष तक चली, बगैर किसी चिल्हाहट या हाहाकार के शहर में पुरानी वसाहत व नई वसाहत में बहुत बड़ी जनसंख्या बढ़कर परिसर भी बढ़ गया, तब नई कॉलोनी बनी, जिसमें पाइपलाइन नहीं डाली गई थी व केवल एक टंकी होने से कुछ समस्याएं उत्पन्न होती थी, लेकिन समस्याओं ने विकराल रुप धारण नहीं किया।
धापेवाड़ा प्रकल्प
जिले भर में इस योजना की तारीफे होती रही। जब यह योजना बनी तब वैनगंगा नदी पर धापेवाड़ा प्रकल्प के तहत नदी के प्रवाह को रोका नहीं गया था। बहता हुआ पानी नदी में था। रानी अवंतीबाई वार्ड को जाने वाली पाइपलाइन 3 किमी। लंबाई से गई है व यह वार्ड की रचना शहर से ढलान भाग में रहने की वजह से पाइपों में पानी भरा ही रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
Gondia News: गोठणगांव में स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने लिया हर रविवार सफाई का संकल्प
Amravati News: अमरावती में जगदंब स्कूल की बड़ी उपलब्धि, एसपीसी में हासिल की तीसरी रैंक
विहारों में गूंजा बुद्ध वंदना का स्वर, अकोला में धूमधाम से मनाई बुद्ध पूर्णिमा
शिरडी में गैस की कमी: साईं संस्थान चूल्हों पर बना रहा प्रसाद, रोज़ 40 हजार भक्तों के लिए जल रहें चूल्हें
वार्ड का परिसर लंबाई में दोनों बाजू में ढलान व बीच हिस्से में टेक भाग है। जिससे इस टेपर भाग के नल कनेक्शन धारकों के नलों में पानी ही नहीं रहता। जलापूर्ति शुरू हुई कि दोनों तरफ के ढलान भाग में पानी चला जाता है। जब जलापूर्ति योजना शुरू हई थी तब 7 इंची वाले पाइप डाले थे व नगर परिषद ने नई योजना बनाई तब उन्होंने 3 इंची वाले पाइप डाले। इन कारणों से इस वार्ड में पानी की भारी किल्लत उत्पन्न हो गई है।
ये भी पढ़े: आष्टी के जंगलों में लगी भीषण आग ने तीसरे दिन लिया विकराल रूप; हाईवे दो घंटे बंद
पानी को पूर्णत रोका गया
जब तक 7 इंची वाले पाइप नहीं डालते तब तक इस वार्ड में पीने के पानी की समस्या दूर नहीं होगी। इस ज्वलंत समस्या को सुलझाने नप ध्यान दे, ऐसी मांग वार्डवासियों ने की है। नदी पर धापेवाड़ा उपसा का बांध वैनगंगा नदी पर धापेवाड़ा उपसा सिंचाई विभाग का बांध बनाकर बहते पानी को पूर्णत रोका गया व इस रोके हुए पानी के निचले हिस्से में जलापूर्ति विभाग की शहरवासियों के लिए पीने के पानी की योजना का पंप है।
बांध बनाने से पूर्ण पानी रोक लिया गया, जब एक गेट खोला जाता है व पानी कम मात्रा में नीचे बहता है तब जलापूर्ति विभाग के पंपों तक पहुंचता है। पानी की समस्या केवल गर्मी के दिनों में ही उत्पन्न होती है। 2025 से नप में योजना नए सिरे सेनगर परिषद ने नई योजना वर्ष 2025 में बनाई। नई 3 टंकियों में पुरानी टंकी के पास, आंबेडकर शाला के पास व शहीद स्मारक के पास बनाई गई व नए सिरे से शहर में पाइप लाइन डाली गई। लेकिन 40 वर्ष पुर्व जलापूर्ति विभाग ने बड़े आकार के पाइप डाले थे। उसकी तुलना में इन्होंने छोटे साइज के पाइप डाले है।
Tiroda water supply issue pipeline size problem ward water crisis 2025 plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आपकी हथेली के रंग में छुपा है आपके अमीर-गरीब होने का राज़, जानिए क्या कहता है आपके हाथ का रंग
May 02, 2026 | 05:57 PMइंदौर में खाकी पर खाकी का कहर! नशे में धुत पुलिसकर्मी ने गश्त कर रहे दो आरक्षकों को कार से रौंदा
May 02, 2026 | 05:54 PMअमेरिका इन देशों को देगा 8.6 अरब डॉलर के हथियार, ईरान जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दांव; आलोचकों पर साधा निशाना
May 02, 2026 | 05:42 PMT20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी में दूसरे ICC खिताब पर होगी नजर
May 02, 2026 | 05:41 PMतिरोड़ा में जल संकट गहराया, पाइपलाइन के आकार से बढ़ी समस्या, 40 साल पुरानी योजना के बाद भी पानी की किल्लत
May 02, 2026 | 05:36 PMअशोक खरात केस: ED की रडार पर रुपाली चाकणकर के रिश्तेदार, बहन प्रतिभा और भांजे को भेजा समन
May 02, 2026 | 05:30 PMJyeshtha Maas: 2026 में 60 दिन का होगा ज्येष्ठ महीना, जानिए किस दिन लग रहा ‘अधिक मास’ और क्या होता है अधिक मास
May 02, 2026 | 05:29 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














