-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Irrigation Departments Work Is Left To Gods Mercy
वर्धा सिंचाई विभाग का काम राम भरोसे, वरिष्ठों की अनदेखी, अनेक काम प्रलंबित
- Written By: आंचल लोखंडे
Wardha Irrigation Departments:जलसंपदा विभाग के वर्धा सिंचाई विभाग का कामकाज राम भरोसे चल रहा है़ ।विभाग में तबादला होने के बावजूद भी कर्मी अपना टेबल छोडने के लिए तैयार नहीं है़।

वर्धा सिंचाई विभाग का काम राम भरोसे (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Wardha News: गत कुछ वर्षों से जलसंपदा विभाग के वर्धा सिंचाई विभाग का कामकाज राम भरोसे चल रहा है़ ।विभाग में तबादला होने के बावजूद भी कर्मी अपना टेबल छोडने के लिए तैयार नहीं है़। इस ओर वरिष्ठों की पूर्णत: अनदेखी हो रही है़। सूत्रों के अनुसार वर्धा विभाग में कार्यरत एक कनिष्ठ लिपीक का सिंचाई उपविभाग आर्वी में तबादला हुआ है़। उन्हें यहां से कार्यमुक्त किया गया़।
संबंधित कर्मी पर भांडार शाखा का कार्यभार प्रलंबित है़। विभाग ने बार-बार पत्र व्यवहार भी किया़ परंतु उक्त कर्मी अपना कार्यभार हस्तांतरित नहीं कर रहे़। नाहीं आर्वी में कार्यभार स्वीकार रहे है़ं। वर्धा का कार्यभार भी हस्तांतरित नहीं कर रहे़ परिणाम वश विभाग के महत्वपूर्ण काम प्रलंबित पडे है़। विभाग में कार्यरत एक वरिष्ठ लिपिक का भी देवली में तबादल हुआ है़ उन्हें भी अब तक कार्यमुक्त नहीं किया गया़।
तबादले के बाद भी कार्यमुक्त नहीं हुए कर्मी
यही नहीं तो उनका तबादला रद्द करने का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजा गया है़। एक कर्मी गत दस वर्षों से एक ही टेबल संभाल रहा है़। उसका तबादला धाम प्रकल्प कार्यालय में हो है़। परंतु उसे टेबल का मोह इतना हैं कि वरिष्ठ अधिकारी को खुश कर एक ही जगह बैठा है़ यहां सभी कर्मियों के लिए अलग अलग नियम बने होने की चर्चा है़।
सम्बंधित ख़बरें
36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
गोंदिया में कागजों पर चल रहीं ग्राम सतर्कता समितियां; पदाधिकारियों को अपने पद और अधिकारों का पता ही नहीं
वर्धा में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, जिलाधिकारी ने किया घर-घर सत्यापन का निरीक्षण
वर्धा के 14 गांवों में पांच दिनों से पेयजल संकट, मुख्य पाइपलाइन लीकेज से जलापूर्ति ठप
छह माह से अटका हैं वेतन!
आर्वी सिंचाई उपविभाग में तबादला हुए कनिष्ठ लिपिक की जगह पर एक कर्मी को जिम्मेदारी सौंपी गई है़। परंतु संबंधित कनिष्ठ लिपिक अपना चार्ज देने के लिए तैयार नहीं, नाहीं चार्ज लेने के लिए तैयार है़। नया कर्मी नियमित रूप से काम पर पहुंच रहा है़। यही कारण हैं कि, दोनों का गत छह माह से वेतन रोका गया है़ वास्तव में वर्धा कार्यालय में तबादला होकर आये कर्मी का वेतन रोकने का कारण क्या है? जबकि आर्वी में तबादला होने के बाद भी संबंधित कर्मी उसे चार्ज देने के लिए तैयार नहीं, इसमें दोष किसका है? इस ओर भी ध्यान देना जरूरी है़।
ये भी पढ़े: जैन समाज के लिए स्वतंत्र महामंडल बनाने वाला महाराष्ट्र पहला राज्य: ललित गांधी
विभाग से महत्वपूर्ण रिकॉर्ड हुए गायब
नियमानुसार कोई कर्मी एक टेबल पर तीन वर्ष से अधिक समय नहीं रहता़ परंतु यहां दस वर्षों से कर्मी एक ही टेबल संभाल रहे है़ं। इस दफ्तर के भांडार शाखा से काफी मटेरियल गायब हुआ है़ कई महत्वपूर्ण रिकार्ड गायब है़ सेवा निवृत्त कर्मी के मूलसेवा पुस्तक गायब है़। धोत्रा के मृत कर्मी की सेवापुस्तक यहां से गायब होने की बात सामने आयी है़। इन सभी बातों से दिवंगतों की विधवाओं को अतिरिक्त लाभ से वंचित रहना पड रहा है़ इस ओर भी वरिष्ठ अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है़ं।
सौ कर्मियों के भरोसे काम शुरू
वर्धा सिंचाई विभाग अंतर्गत जिले के बडे, मध्यम व छोटे प्रकल्पों की देखभाल का काम होता है़। बारिश के मौसम में कर्मियों पर जिम्मेदारियां बढती है़। परंतु बरसों से इस विभाग में अल्प मनुष्यबल कार्यरत है़ यहां वर्ग अ से वर्ग ड तक करीब 285 पद मंजूर है़ वास्तविकता में यहां 100 ही अधिकारी, कर्मी कार्यरत है़ रिक्त पदो की भरमार है़।
स्टाफ की कमी से दिक्कतें
वर्धा सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता नितिन गुप्ता ने कहा कि सिंचाई विभाग में स्टाफ की काफी कमी है़ एक कर्मी पर अन्य टेबलो की जिम्मेदारी है़ उनके ओर कुछ काम पेंडिंग है़। इसलिए उन्हें छोडने में देरी हो रही है़। अन्य प्रकरण में विस्तृत जानकारी लेकर कुछ बता पाएंगे़।
Wardha irrigation departments work is left to gods mercy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
Jul 02, 2026 | 01:14 PMKids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Jul 02, 2026 | 01:09 PMअकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
Jul 02, 2026 | 12:59 PMराम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 02, 2026 | 12:57 PMक्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














