अजित पवार समेत इन बड़े नेताओं की विमान हादसे में हो चुकी है मौत, 7 महीने पहले विजय रुपाणी हुए थे शिकार
Ajit Pawar News: बीते जून में विमान हादसे में विजय रुपाणी की मौत हो गई थी। 7 महीने बाद अब विमान हादसे में अजित पवार का निधन हो गया। भारतीय इतिहास में 7 बड़े नेताओं की विमान हादसे में मौत हो गई है।
- Written By: रंजन कुमार
अजित पवार। इमेज-सोशल मीडिया
List Of Politicians Died In Plane Crash: महाराष्ट्र की सियासत के लिए यह एक काला अध्याय है। उप मुख्यमंत्री अजित पवार का एक विमान हादसे में असमय चले जाना पूरे देश को स्तब्ध कर गया है। दर्दनाक पहलू यह है कि बीते सात महीनों के भीतर भारतीय राजनीति ने विमान हादसों में अपना दूसरा बड़ा चेहरा खो दिया है। इससे पहले जून 2025 में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की जान भी ऐसे ही हादसे में गई थी।
भारत ने अब तक कई अनमोल रत्न आसमान की इन त्रासदियों में खोए हैं। इनमें से 3 तो ऐसे थे जो उस वक्त मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल रहे थे।
-
बलवंतराय मेहता
भारत के इतिहास में किसी बड़े राजनेता की विमान हादसे में यह पहली दुखद मृत्यु थी। गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री बलवंतराय मेहता 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान कच्छ सीमा का निरीक्षण करने निकले थे। पाकिस्तानी सेना ने उनके नागरिक विमान को निशाना बनाकर मार गिराया था। इस हमले में मेहता, उनकी पत्नी और अन्य सहयोगियों की जान चली गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण में लगातार दूसरे वर्ष भी राज्य में अव्वल; केंद्र के मानकों पर गोंदिया जिला ‘नंबर वन
अकोला क्षेत्र के गांवों में जलसंकट गहराया; 45°C पार गर्मी में बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण, विशेष निधि की मांग
अकोला में भीषण गर्मी का तांडव: 46.9°C के साथ रिकॉर्ड टूटा; टंकियों में उबलता पानी, सड़कें सूनी
अस्पताल में अनाथ छात्रा को अकेला छोड़ने का मामला, स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
-
संजय गांधी
23 जून 1980 की सुबह दिल्ली के आसमान में एक बड़ा हादसा हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे और तत्कालीन सांसद संजय गांधी को विमान उड़ाने का बहुत शौक था। दिल्ली फ्लाइंग क्लब का विमान उड़ाते समय एक हैरतअंगेज करतब (लूप) दिखाते वक्त उनका संतुलन बिगड़ गया और विमान जमीन पर आ गिरा। इस हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।
-
माधवराव सिंधिया
कांग्रेस के कद्दावर नेता और ग्वालियर राजघराने के वारिस माधवराव सिंधिया का निधन 30 सितंबर 2001 को हुआ। वे कानपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने जा रहे थे। खराब मौसम के कारण उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के पास उनका निजी विमान क्रैश हो गया। 56 साल की उम्र में सिंधिया के जाने से देश ने एक भविष्य का प्रधानमंत्री उम्मीदवार खो दिया था।
-
जीएमसी बालयोगी
2002 में आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष जीएमसी बालयोगी का निधन हुआ। तकनीकी खराबी के कारण उनका हेलीकॉप्टर एक तालाब के किनारे क्रैश हो गया था। वे अपनी सादगी और निष्पक्षता के लिए जाने जाते थे।
-
वाई राजशेखर रेड्डी
आंध्र प्रदेश के बेहद लोकप्रिय मुख्यमंत्री वाईएसआर रेड्डी का निधन सितंबर 2009 में हुआ। उनका हेलीकॉप्टर घने नल्लामाला के जंगलों में लापता हो गया था। भारी बारिश और खराब विजिबिलिटी के कारण हुए इस क्रैश में रेड्डी और उनके अधिकारियों की मौत हो गई। उनकी लोकप्रियता का आलम यह था कि उनके निधन की खबर सुनकर कई समर्थकों को दिल का दौरा पड़ गया था।
-
डोरजी खांडू
अरुणाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री डोरजी खांडू का विमान 2011 में तवांग से इटानगर जाते समय लापता हो गया था। कई दिनों की तलाश के बाद पहाड़ी इलाके में उनके विमान का मलबा मिला। खांडू राज्य के विकास के लिए समर्पित एक दूरदर्शी नेता थे।
-
विजय रुपाणी
पिछले साल 12 जून 2025 को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन हुआ। वे अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुए थे, लेकिन एयर इंडिया का वह विमान हादसे का शिकार हो गया। यह घटना आज भी गुजरात की जनता के मन में ताजा है।
