Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

परमिट रूम से 10 प्रतिशत वैट हटाने की हो रही डिमांड, अवैध निर्माताओं पर कार्रवाई के लिए बने कानून

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके में 10 साल पहले दुष्काल आने के कारण तत्कालीन सरकार के द्वारा परमिट रूम पर 5 फीसदी सरचार्ज लगाया गया था। हालांकि बाद में इसे वैट के तौर पर ट्रांसफर कर दिया गया है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Aug 21, 2025 | 06:39 AM

परमिट रूम शुल्क (सौ. Navabharat )

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur News: 10 सालों पहले मराठवाड़ा में दुष्काल आने के चलते तब की सरकार ने परमिट रूम पर 5 प्रतिशत सरचार्ज लगाया था जिसे बाद में वैट के रूप में रूपांतरित किया गया था। सरकार ने इसमें 5 प्रतिशत की वृद्धि कर इस वैट को 10 प्रतिशत कर दिया।

इस कारण कीमतों में असंतुलन बढ़ गया है और ग्राहक परमिट रूम से दूर हो रहे हैं और वे शराब की दुकानों से खरीदी कर रहे हैं और अवैध स्थानों जैसे ढाबों, चाइनीज स्टॉल, अंडे के ठेले, सावजी, सार्वजनिक पार्कों और अपनी गाड़ियां सड़क पर खड़ी करके शराब पी रहे हैं। इसके चलते कानून-व्यवस्था का मुद्दा जटिल होता जा रहा है.

अवैध जगहों पर भी अवैध रूप से सामान बेचा जा रहा है। इससे सरकार के राजस्व को नुकसान हो रहा है। इसके विरोध में नागपुर जिला रेस्टोरेंट परमिट रूम एसोसिएशन ने पूरे दिन नागपुर जिले के सभी परमिट रूम बंद रखे; साथ ही धरना और प्रदर्शन भी किया।

आंदोलनकारियों ने कहा कि समय-समय पर सरकार और प्रशासन से परमिट रूम पर लगाए गए 10 प्रतिशत वैट को हटाने या इसे उत्पादन के स्रोत पर लगाने का अनुरोध करते रहे हैं, ताकि सभी पर एक समान वैट कर लगे और सरकार का राजस्व भी बढ़े। सरकार को वैट एडवांस में मिलेगा. सरकारी स्तर पर भ्रष्टाचार कम होगा, सरकार का जनशक्ति व्यय कम होगा और पारदर्शी काम होगा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिक्री मूल्य में समानता होने से सरकार का राजस्व बढ़ेगा।

हर वर्ष बढ़ने वाले शुल्क पर लगे लगाम

इस वर्ष सरकार ने लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क में 15 प्रतिशत की वृद्धि की है जो कि शहर में 10,50,000 रुपये हो गई है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इससे परमिटधारक असहाय हो गए हैं। सरकार को लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क को राजस्व का स्रोत नहीं मानना चाहिए बल्कि इसे लाइसेंस सेवा शुल्क मानना चाहिए और हर साल बढ़ने वाले शुल्क पर लगाम लगानी चाहिए।

अनिश्चितकाल के लिए रखेंगे बंद

विदर्भ रेस्टोरेंट परमिट रूम एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव जायसवाल के अनुसार पहले से ही वैट और शुल्क में वृद्धि के कारण परमिट रूम पर तिहरा बोझ डाला गया है। अब परमिट रूमधारक परेशान व लाचार हो गए हैं। इसके कारण अवैध कारोबार बढ़ गए हैं, उपभोक्ता अवैध स्थानों पर सेवन कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था चरमरा गई है. भारी मूल्य वृद्धि के कारण अन्य राज्यों से अवैध माल हमारे राज्य में आ रहा है।

नकली माल का बढ़ गया है उत्पादन

इससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। सरकार को चाहिए कि जो लोग सरकारी राजस्व को चूना लगाकर अवैध रूप से काम करते हैं उनके लिए सख्त कानून बनाए, ताकि इसके कारण सरकार के वैध परमिट रूम बंद न हों, इसलिए सरकार को यह निर्णय तुरंत लेना चाहिए। इसके विरोध में महाराष्ट्र के सभी परमिट रूम बंद भी रहे। इसका समर्थन शराब और बीयर की दुकानों ने भी किया।

14 जुलाई को सभी परमिट रूम बंद रखकर संविधान चौक पर नारेबाजी भी की गई थी, साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया था। 10 प्रतिशत वैट टैक्स और शुल्क से कीमतों में वृद्धि के कारण उपभोक्ता शराब की दुकानों से अवैध रूप से सामान खरीद रहे हैं और अवैध स्थानों पर उनका सेवन कर रहे हैं। इसके कारण हमारे रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहकों की संख्या में 75 प्रतिशत की कमी आई है। परिणामस्वरूप दिन के समय परमिट रूम की बिक्री भी कम हो गई है।

ये भी पढ़ें :- नागपुर में शॉपिंग के लिए न करें पैसों की चिंता, इन बाजारों में मिलेगा बजट फ्रेंडली सामान

अगर सरकार 25 अगस्त तक इस संबंध में बैठक/निर्णय नहीं लेती है तो हमें विदर्भ के सभी रेस्टोरेंट परमिट रूम अनिश्चितकाल के लिए बंद रखने का निर्णय लेना पड़ेगा। इस अवसर पर भागवत गाभने, किशोर घारड, नितिन मोहाड़, परविंदर सिंह भाटिया, अतुल पवनीकर, श्रीनिवास कोलावर, पंकज यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

There is a demand to remove 10 vat from permit room

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 21, 2025 | 06:39 AM

Topics:  

  • hindi news
  • Maharashtra
  • Nagpur

सम्बंधित ख़बरें

1

अकोला में जोरों शोरों से हुई गणेशोत्सव की तैयारी, प्रशासन ने की शांति से त्योहार मनाने की अपील

2

नागपुर में शॉपिंग के लिए न करें पैसों की चिंता, इन बाजारों में मिलेगा बजट फ्रेंडली सामान

3

स्कूली वाहनों की नई नियमावली जल्द होगी जारी, परिवहन मंत्री ने दिए निर्देश; कम हो जाएगा किराया

4

यहां दाल नहीं गलती…बिहार में लड़ेंगे चुनाव, 50 गुटों की RPI पार्टी और विधायक एक भी नहीं

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.