- Hindi News »
- Travel »
- Best Budget Friendly Shopping Places In Nagpur For Ladies
नागपुर में शॉपिंग के लिए न करें पैसों की चिंता, इन बाजारों में मिलेगा बजट फ्रेंडली सामान
Budget shopping in Nagpur: नागपुर में अगर आप रहते हैं या घूमने जा रहे हैं तो यहां की कुछ बेहतरीन और किफायती मार्केट में शॉपिंग का प्लान कर सकते हैं। जहां आपको बजट में साड़ी, ज्वेलरी और फुटवियर तक सभी सामान मिलेगा।
- Written By: प्रीति शर्मा
नागपुर में शॉपिंग के लिए बाजार (सौ. फ्रीपिक)

महाराष्ट्र का नागपुर शहर सिर्फ घूमने के लिए ही नहीं बल्कि शॉपिंग के लिए बेस्ट है। यहां पर घूमने आए हैं तो कुछ बाजारों को जरूर एक्सप्लोर कर सकते हैं। जहां पर आपको लेटेस्ट कपड़े, होम डेकोर का सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर रोज की जरूरत का सामान यहां मिल जाएगा। किफायती दामों पर शॉपिंग के लिए नागपुर की इन मार्केट में जा सकते हैं।

नागपुर शहर के सीताबर्डी इलाके में स्थित सीताबर्डी मार्केट सबसे बड़ी और प्राचीन है। यहां पर आपको कपड़ों का लेटेस्ट कलेक्शन मिल जाएगा। कपड़ों के साथ ज्वेलरी और ब्यूटी प्रोडक्ट्स की भी खरीदारी कर सकते हैं। कहा जाता है कि यहां पर बहुत ही बेहतरीन फुटवेयर भी मिलते हैं। शादी की शॉपिंग के लिए यह मार्केट बेस्ट है।
जरांगे पाटिल के आंदोलन से पहले ओबीसी फेडरेशन की बड़ी चेतावनी; OBC आरक्षण पर आंच आई तो होगा उग्र प्रदर्शन
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट

गांधी बाग मार्केट नागपुर का एक फेमस मार्केट है जहां पर शादी या त्योहारों के लिए कपड़े थोक के भाव मिलते हैं। सस्ते दामों पर कपड़े खरीदने हैं तो वहां पर जा सकते हैं। इस मार्केट में दुल्हन और दूल्हे के लिए शादी के कपड़े भी कम रेट पर मिल जाते हैं।

नागपुर में मौजूद सराफा बाजार शॉपिंग के लिए एक बेहतरीन मार्केट है जहां आप ज्वेलरी से लेकर कपड़ों तक की शॉपिंग कर सकते हैं। यहां पर कांजीवरम, जयपुरी, जामदानी साड़ी और सिल्क साड़ी के अलावा बनारसी साड़ी भी काफी फेमस हैं। इस मार्केट में आप कोल्हापुरी चप्पल भी खरीद सकते हैं।

महाराष्ट्र की उपराजधानी में सबसे बड़ा और पुराना इतवारी बाजार में शॉपिंग करने कई लोग आते हैं। यह बाजार होलसेल मार्केट के रूप में भी पहचाना जाता है। किसी भी त्योहार के लिए शॉपिंग करने इस मार्केट में जा सकते हैं। कम दामों पर अच्छे सामान लेने के लिए यह बाजार काफी प्रसिद्ध है। यहां पर आपको हर तरह की चीजें आसानी से मिल जाएगी।

अगर आप शादी या त्योहारों के लिए शॉपिंग करना चाहती हैं, तो नागपुर की अन्य जगहों पर भी जा सकती हैं। यहां पर मौजूद सेंट्रल मॉल, मिलेनियम मॉल एम्प्रेस सिटी मॉल, सदर बाजार आदि बेस्ट है। इन जगहों पर आप हर तरह के कपड़े किफायती दरों पर खरीद सकते हैं।
Best budget friendly shopping places in nagpur for ladies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM


















