- Hindi News »
- Maharashtra »
- The Road From Baratanda To Dhulghat Railway Station In Dharni Tehsil Has Turned Into Potholes In Just One And A Half Years
धारणी तहसील की बारातांडा से धूलघाट रेलवे तक सड़क महज डेढ़ वर्ष में गड्ढों में तब्दील
धारणी तहसील के मेलघाट क्षेत्र में करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई सड़क अब गड्ढों में तब्दील हो गई है। स्थानीय नागरिकों की परेशानियों का समाधान कब होगा?

Amravati News: सड़क सिर्फ डेढ़ वर्ष में ही गड्ढों में तब्दील हो गई है। धारणी तहसील के मेलघाट क्षेत्र में बारातांडा से धूलघाट रेलवे तक करीब 10 किलोमीटर की सड़क पर करोड़ों रुपये खर्च होने का दावा किया गया था। यह सड़क आठ गांवों की जीवनरेखा बनने का वादा करती थी, लेकिन हकीकत कुछ और ही है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सड़क आधी-अधूरी बनी और जो बनी, वह भी महज छह महीने में उखड़ने लगी। अब हालत यह है कि गड्ढों के बीच कहीं-कहीं सड़क नजर आ जाती है। राहगीर पूछ रहे हैं कि यह सड़क है या खड्डों में सड़क, या फिर सड़क में खड्डे।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि करोड़ों की योजना का कोई सूचना फलक तक क्यों नहीं लगाया गया। किस विभाग ने काम कराया, कितनी लागत आई, ठेकेदार कौन है, यह जानकारी आज भी जनता के लिए पहेली बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
Pune: पहले हाथ पकड़ा फिर कहा ‘यू आर वेरी ब्यूटीफुल’, CCTV में कैद मनचले डिलीवरी ब्वॉय की छेड़छाड़, मामला दर्ज
महाराष्ट्र एटीएस की हिरासत में अयान शेख ने खोला पाकिस्तान से संचालित टेलीग्राम ग्रुप्स का राज
महाराष्ट्र में मार्च में ही ‘मई’ जैसी गर्मी, विदर्भ में 41°C; कोंकण से विदर्भ तक 2 दिन का येलो अलर्ट
पवन कल्याण का कड़ा रुख: राष्ट्रपति की पीड़ा पर जताई चिंता, बोले- जनजातीय समुदाय का सम्मान सर्वोपरि
इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्कूली बच्चे, मरीज और किसान इसी रास्ते से धारणी आते-जाते हैं। लेकिन जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। मेलघाटवासियों का आरोप है कि यहां घटिया सड़क बनाओ और पैसे कमाओ का फंडा चल रहा है।
अब देखना यह है कि प्रशासन गड्ढों को भरेगा या जनता का गुस्सा बढ़ता रहेगा। ठेकेदार को नोटिस देकर जल्द इन गड्ढों को भरने के लिए कहा जायेगा।
धारणी तहसील के डिप्टी इंजीनियर से इस मार्ग की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। यह सड़क गर्भवती माताओं को इमरजेंसी में धारणी रेफर करने के लिए भी उपयोग की जाती है, लेकिन गड्ढों के कारण काफी परेशानी होती है। ठेकेदार और अभियंता पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
The road from baratanda to dhulghat railway station in dharni tehsil has turned into potholes in just one and a half years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
T20 World Cup 2026 का खिताब जीतते ही गंभीर रचेंगे इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बनेंगे
Mar 08, 2026 | 04:24 PMPune: पहले हाथ पकड़ा फिर कहा ‘यू आर वेरी ब्यूटीफुल’, CCTV में कैद मनचले डिलीवरी ब्वॉय की छेड़छाड़, मामला दर्ज
Mar 08, 2026 | 04:07 PM‘टटीरी’ विवाद पर महिला आयोग का बादशाह को सख्त संदेश, बोले- हरियाणा की बेटियों का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा
Mar 08, 2026 | 04:03 PM“पुणे में अल्पसंख्यक स्कूलों की जांच का आदेश, 51% छात्रों के मानदंड का पालन अनिवार्य”
Mar 08, 2026 | 04:03 PMमहिला दिवस पर स्पेशल वॉकथॉन, CJI सूर्यकांत भी हुए शामिल, कहा- इसका लक्ष्य जागरूकता बढ़ाना
Mar 08, 2026 | 03:57 PM“सड़क हादसों से बचाने के लिए हाईवे पर टू-व्हीलर लेन की मांग, गडकरी ने गंभीर विचार का आश्वासन दिया”
Mar 08, 2026 | 03:54 PMपंजाब बजट 2026-27: ‘सारी गारंटियां पूरी’ करने वाला ₹2.60 लाख करोड़ का ऐतिहासिक खाका पेश, जानें आपको क्या मिला?
Mar 08, 2026 | 03:50 PMवीडियो गैलरी

गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा में मोदी-योगी पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, बोले- असली और नकली नेताओं..
Mar 08, 2026 | 02:15 PM
ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी हमले को लेकर भड़के ओवैसी, मोदी सरकार की चुप्पी पर साधा निशाना
Mar 08, 2026 | 02:04 PM
राज्यसभा जाने को लेकर नीतीश के समर्थन में आए पप्पू यादव, बोले- वो वादों और सिद्धांतों के प्रति ईमानदार व्यक्ति
Mar 07, 2026 | 02:05 PM
एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM











