Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बजट से सरकार ने विपक्ष की बोलती बंद कर दी, महायुति के नेताओं ने विरोधियों पर साधा निशाना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को केंद्रीय बजट पेश किया। महायुति के नेता इस बजट की जमकर तारीफ कह रहे हैं। वहीं नेताओं ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सरकार ने विपक्ष की बोलती बंद कर दी...

  • By आकाश मसने
Updated On: Feb 02, 2025 | 06:54 AM

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे व शाइना एनसी (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को पेश किए गए देश के पूर्ण बजट को लेकर महाराष्ट्र में बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी के गठबंधनवाली महायुति में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। महायुति के घटक दलों के नेता इस बजट की जमकर तारीफ कह रहे हैं। महायुति में शामिल उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद पुत्र श्रीकांत शिंदे ने बजट को सामान्य जनता को राहत देने वाला बजट करार देते हुए कहा कि तीसरी बार मौका देने वाली सामान्य जनता को केंद्र सरकार ने रिटर्न गिफ्ट दिया है।

डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कहा कि 12 लाख तक की आय को कर मुक्त करके सरकार ने विपक्ष की बोलती बंद कर दी है। इस बजट में किसान, युवा, महिला, वरिष्ठ नागरिकों और उद्यमियों सहित सभी का ध्यान रखा गय़ा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र की दृष्टि से मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाना, चयनित आवश्यक दवाओं पर कर छूट और कैंसर उपचार के लिए हर जिले में केंद्र खोलने जैसे सामान्य लोगों को राहत देने वाले निर्णय बजट में लिए गए हैं।

मेक इन इंडिया से मेक फॉर वर्ल्ड की तरफ

शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2025-26 विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देगा। साथ ही, बजट में मेक इन इंडिया से अब ‘मेक फॉर वर्ल्ड‘ की अवधारणा के साथ देश को वैश्विक आर्थिक शक्ति बनने की दिशा दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बजट में समावेशी विकास पर विशेष फोकस देते हुए संतुलित विकास का रोडमैप दिया गया है।

उन्होंने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी गई है, किसानों को आर्थिक संबल दिया गया है तथा एमएसएमई सेक्टर को भी मजबूती दी गई है। जनता का यह बजट भारत के जन-जन के भविष्य को निखारेगा तथा बजट से समृद्ध और सशक्त महाराष्ट्र के विजन को मजबूती मिलेगी।

बजट में कृषि, रोजगार, एमएसएमई, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल तकनीकी, कौशल प्रशिक्षण जैसे नवाचारों के लिए भी विभिन्न प्रावधान किए गए है। इससे सभी क्षेत्रों में देश विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

सपनों को साकार करने वाला बजट

भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट आम भारतीयों के सपनों को साकार करने वाला बजट है। आयकर स्लैब में किए गए सुधारों की प्रशंसनीय हैं। इससे लोगों की बचत में वृद्धि होगी। शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में की गई घोषणाएं सकारात्मक हैं।

बजट में आयकर स्लैब में बदलाव किए गए हैं, जिससे मध्यमवर्गीय करदाताओं को राहत मिलेगी और उनकी बचत में वृद्धि होगी। बजट में शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, जो इन क्षेत्रों के विकास में सहायक होंगी। यह देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

मुंबई प्रदेश कामगार आघाड़ी (बीजेपी) के महामंत्री डॉ. अमित भोसले बाेले मोदी सरकार ने 12 लाख रुपए की आय तक टैक्स में छूट दी है, इससे मजदूर वर्ग को बहुत राहत मिली है।

अब तक का सबसे मजबूत बजट

उत्तर भारतीय मोर्चा के उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने कहा कि मध्यम वर्ग के लिहाज से यह बजट अब तक का सबसे मजबूत बजट है।

महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

नारी सशक्तिकरण तथा युवाओं के रोजगार की दिशा में यह बजट बहुत प्रभावशाली साबित होगा। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में बजट में अनेक प्रावधान किए गए हैं। कुल मिलाकर यह बजट आम आदमी के सपनों को साकार करने वाला बजट है।

The leader of the mahayuti said that the government has silenced the opposition with the budget

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 02, 2025 | 06:54 AM

Topics:  

  • Budget 2025
  • Shiv Sena
  • Shrikant Shinde

सम्बंधित ख़बरें

1

‘हम क्यों सपोर्ट करें…’, CP राधाकृष्णन की उम्मीदवारी पर बोले संजय राउत, बताया विपक्ष का गेमप्लान

2

जम्मू में महाराष्ट्र के 1200 लोगों ने किया रक्तदान, एकनाथ शिंदे ने सिंदूर महारक्तदान शिविर को सराहा

3

‘लोग नाम नहीं, काम पहचानते हैं’, ठाकरे बंधुओं के साथ आने पर एकनाथ शिंदे का तंज

4

मंत्रियों की मनमानी पर लगाएं लगाम,दिल्ली में शिंदे को पड़ी डांट, महाराष्ट्र में मचेगा कोहराम!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.