Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार मॉनसून सत्र के पहले होगा, शिंदे गुट के इस नेता का बयान आया सामने

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Jun 06, 2023 | 06:16 PM

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता शंभूराज देसाई (Shambhuraje Desai) ने मंगलवार को कहा कि बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार (Maharashtra Cabinet Expansion) राज्य विधानसभा के मॉनसून सत्र या उससे भी पहले हो जाएगा। मॉनसून सत्र का कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है। देसाई ने संवाददाताओं से यह भी कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना (Shiv sena) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। वर्ष 2019 में शिवसेना (तब अविभाजित) ने 23 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 18 पर जीत हासिल की। उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही किया जाएगा और समयसीमा मुख्यमंत्री शिंदे द्वारा तय की जाएगी।

पिछले साल जून में सत्ता में आने के बाद नौ अगस्त को शिंदे-फडणवीस सरकार में 18 मंत्रियों को शामिल किया गया था, जबकि नियमों के मुताबिक राज्य में मंत्रिमंडल में अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं। हालांकि, शिंदे और फडणवीस ने मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए कोई खास समयसीमा नहीं बताई है। देसाई ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिंदे के सहयोगी के रूप में, हमें लगता है कि मंत्रिमंडल विस्तार मॉनसून सत्र या उससे भी पहले हो जाएगा।”

सम्बंधित ख़बरें

AIMIM प्रमुख ओवैसी बोले-जुल्म के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी; ‘शहर पर मजलिस का झंडा लहराता रहेगा’

मनपा चुनाव: मौलाना आज़ाद कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, आयुक्त जी. श्रीकांत का संवाद

मनपा चुनाव: 15 जनवरी को मतदान, तैयारियों को रफ्तार; 2 सत्रों में मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण

छोटे अस्पतालों पर नियमों का बोझ अन्यायपूर्ण: IMA ने बावनकुले से की मुलाकात, MPCB नियमों पर उठाए सवाल

उल्लेखनीय है कि शिंदे ने सोमवार को कहा था कि शिवसेना और भाजपा भविष्य के सभी चुनाव एक साथ लड़ेंगी, जिसमें लोकसभा, विधानसभा और निकाय चुनाव शामिल हैं। भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे पर देसाई ने कहा कि भाजपा ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि वह महाराष्ट्र में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

देसाई ने कहा, ‘‘हमारे राज्य के नेता एक फार्मूले पर फैसला करेंगे और अंतिम मंजूरी शिवसेना-भाजपा की केंद्रीय समिति द्वारा दी जाएगी। हमारी मांग है कि हमने जो भी सीटें जीती हैं या अपने चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ा है, वह हमारे पास रहे। सीट बंटवारे पर हमारे बीच कोई विवाद नहीं है।”

महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता तानाजी सावंत ने सोमवार को कहा कि (अविभाजित) शिवसेना ने 2019 के आम चुनावों में 23 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा और 18 सीटों पर जीत हासिल की। सावंत ने कहा, ‘‘अगले लोकसभा चुनाव में हम वही करेंगे। शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।” 

The expansion of the maharashtra cabinet will happen before the monsoon session shambhuraje desai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2023 | 06:16 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Shambhuraj Desai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.