मुर्तिजापुर में बोरिंग के पानी को लेकर खूनी संघर्ष; लोहे की पाइप से सिर पर किया वार, तीन लोगों पर मामला दर्ज
Murtizapur News: मुर्तिजापुर के पठानपुरा में बोरिंग के पानी को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। लोहे की पाइप से हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, पुलिस ने 3 पर मामला दर्ज किया है।
Akola Crime News: अकोला मुर्तिजापुर की पुरानी बस्ती के पठान पुरा क्षेत्र में बोरिंग के पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक रूप लेता हुआ मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और मुर्तिजापुर शहर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अब्दुल समीर अब्दुल सामद 22 निवासी पठान पुरा, मुर्तिजापुर की शिकायत पर कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता के भाई और जशीमोददीन के बीच बोरिंग के पानी को लेकर विवाद हुआ था। शिकायत दर्ज कराने के बाद जब वे घर लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने रास्ता रोककर हमला किया।
आरोपी शाकीरोददीन शफीउददीन 40, अब्दुल कामील अब्दुल कलाम 20 और शहनाज बी 35 सभी निवासी पठान पुरा ने शिकायतकर्ता और उसके भाई पर लातघूंसों से हमला किया। विशेष रूप से आरोपी अब्दुल कामील ने लोहे की पाइप से शिकायतकर्ता के भाई के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
दरिंदे को फांसी दो, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई….पायधुनी कांड पर वारिस पठान का बड़ा बयान
छत्रपति संभाजीनगर के VIP गेस्ट हाउस में चोरी, जिला परिषद CEO के अतिथियों के कमरे से नकदी-गहना गायब
किरीट सोमैया का बड़ा दावा: BMC के 87 हजार फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट पर बने वोटर ID, जांच की मांग
यात्री ध्यान दें! केलवे रोड पर नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक, कवच प्रणाली के चलते 14-15 जुलाई को ट्रेनें प्रभावित
वहीं आरोपी शहनाज बी ने फिर्यादी की मां और बहन को मारपीट कर गालीगलौज की, जबकि आरोपी शाकीरोददीन ने धमकी दी। इस प्रकरण में मुर्तिजापुर शहर पुलिस थाने में भादंसं की धारा 1181, 1152, 352, 3512, 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
साथ ही आरोपी क्र.2 के खिलाफ धारा 429, 504, 506 आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत भी कार्रवाई की गई है। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले की जांच थानेदार अजीत जाधव के मार्गदर्शन में पुलिस हेड कॉन्स्टेबल लोणकर कर रहे हैं।
