गणेशोत्सव के दौरान ठाणे में गणेश प्रतिमाएं बेचने वाली कार्यशाला में तोड़फोड़, सड़क पर उतरे लोग
गणेशोत्सव के दौरान ठाणे जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक कार्यशाला में घुसकर गणेश प्रतिमाओं को कथित तौर पर नष्ट कर दिया और उपकरण चुरा लिए।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
ठाणे: महाराष्ट्र सहित पूरे देश में गणेशोत्सव की धूम है। 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन भक्तों ने सार्वजनिक पंडालों और घरों में भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित की हैं। भक्त दस दिन तक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं। सुख समृद्धि की कामना करते हैं। इस उत्सव के लिए भक्त कई दिनों से इसकी तैयारी करते हैं। बड़े सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल बड़ी मूर्तियां बनाने के लिए मूर्तिकारों को कई महीने पहले से इसकी जानकारी देते हैं। मूर्तिकार प्रतिमाएं बनाने के लिए कई महीनों से इस काम में जुट जाते हैं।
गणेशोत्सव के दौरान ठाणे जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक कार्यशाला में घुसकर गणेश प्रतिमाओं को कथित तौर पर नष्ट कर दिया और उपकरण चुरा लिए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना भिवंडी शहर के पद्म नगर इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने कार्यशाला में घुसकर प्रतिमाओं को कथित तौर पर नष्ट कर दिया और पेंटिंग के उपकरण चुरा लिए। अधिकारी ने बताया कि तोड़फोड़ की घटना शुक्रवार को हुई।
सम्बंधित ख़बरें
गणेश विसर्जन के लिए पैसे ऐठने का चौंकाने वाला मामला, मंडल के पदाधिकारी ने दर्ज कराई शिकायत
अगले बरस जल्दी आना…35 घंटे बाद आखिरकार लालबागचा राजा का विसर्जन, भक्त हुए भावुक
महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान अनहोनी! 4 डूबे, 13 लोग लापता
भक्तों से नाराज हो गए लालबागचा राजा? 24 घंटे बाद भी नहीं हुआ विसर्जन, थोड़ी देर में चंद्रग्रहण
यह भी पढ़ें:– गणपति उत्सव के बहाने तय होगी महाराष्ट्र चुनाव की रणनीति, BJP अध्यक्ष नड्डा पहुंचे मुंबई
घटना के बाद, गुस्साई भीड़ कार्यशाला के पास एकत्र हो गई और उपद्रवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी। इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझा कर शांत किया। भिवंडी पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है।
मामला दर्ज किया गया
पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 (किसी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना), 324 (2) (3), (4) (शरारत) और 303 (चोरी) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें:– जालना लाठीचार्ज के दौरान भाग गए थे मनोज जरांगे, छगन भुजबल ने किया बड़ा दावा
