शादी का झांसा देकर दो साल तक महिला से करता रहा दुष्कर्म, पोल खुली तो कर दी पिटाई, आरोपी मां-बेटे के खिलाफ FIR दर्ज
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 36 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म और उससे मारपीट के आरोप में एक मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोप दो साल से महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
- Written By: आकाश मसने
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ठाणे में 36 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म और उससे मारपीट के आरोप में एक मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि शिकायत के आधार पर कलवा पुलिस थाने में रविवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, धारा 115(2) और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दो साल तक किया दुष्कर्म
ठाणे पुलिस के मुताबिक आरोपी ने शादी का झांसा देकर दो साल तक महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस बताया कि यह कथित अपराध 6 जून, 2023 से फरवरी 2025 के बीच हुआ। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि कलवा निवासी आरोपी युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से महिला से दोस्ती की और उसे विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: सेलू में बलीराजा सम्मान समारोह, किसानों के लिए 284 करोड़ की नहर मरम्मत परियोजना
इंदौर में अवैध संबंध का खूनी अंत: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कराई हत्या, दोनों गिरफ्तार
वर्धा में वंचित बहुजन आघाड़ी का विरोध प्रदर्शन, छात्रों को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे सामाजिक-राजनीतिक संगठन
मुंबई के शताब्दी अस्पताल में सितंबर से शुरू होगा कीमोथेरेपी वार्ड, कैंसर मरीजों को बड़ी राहत
मोबाइल में मिली कई महिलाओं की तस्वीरें
अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया, जिसकी जानकारी आरोपी की मां को भी थी। पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और अब तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
अधिकारी ने बताया कि महिला के साथ चल रहे अवैध संबंधों के दौरान जब महिला ने आरोपी के मोबाइल फोन में दूसरी महिलाओं की तस्वीरें देखीं और उसे इस बारे में टोका। कहीं पोल न खुल जाए इसलिए आरोपी ने महिला को डराया-धमकाया।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
महिला ने लगातार उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। यह बात आरोपी की मां को भी पता थी। इसलिए पुलिस ने आरोप व्यक्ति और उसकी मां के खिलाफ महिला से दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज किया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
