-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Water Shortage In Thane Tanker Mafia Is Taking Advantage
ठाणे में पानी की किल्लत, फायदा उठा रहे है टैंकर माफिया
- Written By: Virendra Mishra

File Photo
ठाणे: ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation) क्षेत्र के कई हिस्सों में अभी पानी की कटौती (Water Shortage) हो रही है। जिसके कारण ठाणेकर पानी की समस्या से जूझते नजर आ रहे है। वहीं जिन क्षेत्रों में पानी की कमी महसूस होती है, ऐसे क्षेत्रों में ठाणे महानगरपालिका जलापूर्ति विभाग (Thane Municipal Water Supply Department) द्वारा पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन महानगरपालिका के पास कुल नौ प्रभाग समिति क्षेत्र में तक़रीबन 25 लाख की आबादी वाले ठाणे शहर (Thane City) में सिर्फ सात सरकार टैंकर (Tanker) ही कार्यरत है। ऐसे में शहर के कई सोसायटियों को निजी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जिसका फायदा निजी टैंकर माफिया उठाते दिखाई दे रहे है। नतीजतन कुछ सोसायटियों के मासिक टैंकर बिल लाखों में चले गए हैं।
इतना ही नहीं चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि इन टैंकरों की कीमत 2,500 रुपए से 3,500 रुपए के बीच है, जबकि वहीं ठाणे महानगरपालिका द्वारा खुद के टैंकर से उपलब्ध कराए जाने वाले एक टैंकर पानी की कीमत मात्र 1000 रुपए है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे मनपा का नया डिजिटल पोर्टल: कंस्ट्रक्शन कचरे की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग, वायु प्रदूषण और डंपिंग पर लगेगी लगाम
अभी हारी नहीं हूं…जब तक आपका अंत न देख लूं, जिंदा रहूंगी मैं; BJP के खिलाफ ममता बनर्जी ने फिर भरीं हुंकार
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा; भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED समन के बाद पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने छोड़ा साथ; बागी गुट में हुए शामिल
लोग निजी टैंकरों से पानी खरीद रहे
गौरतलब है कि ठाणे पिछले दो-तीन महीने से पानी की किल्लत से जूझ रहा है। इसका खामियाजा मुंब्रा और दिवा, कलवा समेत पूरे ठाणे को भुगतना पड़ रहा है। इस समय आवास परिसरों में पानी की आपूर्ति के लिए महानगरपालिका के सात टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं। दो टैंकर मुंब्रा में हैं और बाकी ठाणे शहर में कार्यरत हैं। ये टैंकर शहर में आवासीय इकाइयों की संख्या के अनुपात में अपर्याप्त हैं। इसलिए एक टैंकर के एक जगह जाने के बाद दूसरी जगह जाने में आधा दिन लग जाता है। जिसके कारण आज भी कई हिस्सों में इस वजह से पानी नहीं मिल पाता है। इसलिए मजबूरी में सोसायटी वाले और अन्य लोग निजी टैंकरों से पानी खरीद रहे हैं। महानगरपालिका से एक टैंकर लेने के लिए 1000 रुपए और वाणिज्य वालों के लिए 1500 रुपए की दर से शुल्क लिया जा रहा है। सोसायटी वाले परिसरों द्वारा टैंकर की मांग पर उन्हें महानगरपालिका की तरफ से मात्र 700 रुपए वसूल रहा है, लेकिन इसके लिए सोसायटी को निजी टैंकर भेजना पड़ता है।
ठाणे महानगरपालिका के पास टैंकर की कमी
वर्तमान समय में ठाणे महानगरपालिका प्रशासन के पास सिर्फ सात टैंकर ही उपलब्ध होने के कारण वह प्रत्येक सोसायटियों अथवा नागरिकों की मांग के आधार पर ठाणे महानगरपालिका जलापूर्ति विभाग द्वारा टैंकर भेजने में असमर्थ है। जिसके कारण टैंकर समय पर कमी के कारण उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। इसलिए निजी टैंकर द्वारा ही सोसायटियां पानी का टैंकर मंगाने में के लिए मजबूर है। लेकिन इसके लिए निजी टैंकर चालक 2500 से 3500 रुपए वसूल रहे है।
इन क्षेत्रों में है पानी की किल्लत
ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रिहायशी इलाके घोड़बंदर, कलवा और मुंब्रा के रहिवासी इस समय पानी की अधिक किल्लत का सामना कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में ठाणे महानगरपालिका जलापूर्ति विभाग प्रतिदिन सात टैंकर द्वारा करीब 25 फेरियां मारी जाती है, लेकिन ठाणे महानगरपालिका के पास निजी टैंकरों से कितना पानी सोसायटियों में गया और कितनी फेरियां गई। इसका आंकड़ा ठाणे महानगरपालिका के जलापूर्ति विभाग के पास उपलब्ध ही नहीं है। जिसके कारण टैंकर माफिया शहर में फल-फूल रहे हैं।
5000 लीटर के दो छोटे टैंकर शामिल करने की तैयारी
चूंकि शहर के कुछ हिस्सों में पानी के बड़े टैंकर नहीं हैं, इसलिए ठाणे महानगरपालिका जलापूर्ति विभाग अब 5,000 लीटर के दो छोटे टैंकर लेने की तैयारी की है। यह टैंकर झोपड़पट्टी के कुछ हिस्सों में बड़े टैंकर नहीं जाते हैं, इसलिए वहां के नागरिकों को पानी नहीं मिल पाता है। इसलिए इन जगहों पर और पहाड़ी क्षेत्रों और संकरी गलियों में इस प्रकार का टैंकर उपलब्ध हो पाए। इसलिए अब ठाणे महानगरपालिका जलापूर्ति विभाग ने खरीदने का निर्णय लिया है।
Water shortage in thane tanker mafia is taking advantage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र के वर्धा में हैवानियत की हदें पार; 12 साल की मासूम से रेप के बाद पत्थर से कुचला सिर, आरोपी गिरफ्तार
Jul 17, 2026 | 03:10 PMITR e-Verification Rules: इनकम टैक्स रिटर्न भरने के 30 दिनों के भीतर ई-वेरिफिकेशन करना क्यों है बहुत जरूरी
Jul 17, 2026 | 03:05 PMAPK फाइल खोलते ही खाली हो गए बैंक खाते! नागपुर में ठगों ने उड़ाये 26.67 लाख, भूलकर भी न करें ये गलती
Jul 17, 2026 | 03:05 PMDating में हर बात को लेकर करते हैं ओवरथिंक? जानें क्या है 3P थ्योरी, जिसे अपनाकर बन सकती है लवलाइफ बेहतर
Jul 17, 2026 | 03:04 PMGondia News: मनेरी वन समिति के 25 लाख के विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप, जांच की मांग
Jul 17, 2026 | 03:03 PMTGT भर्ती परीक्षा विवाद: हाईकोर्ट ने मांगी विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट, कहा- त्रुटि हो तो मूकदर्शक नहीं बन सकते
Jul 17, 2026 | 03:00 PMदतिया उपचुनाव: भाजपा ने खोला चुनाव कार्यालय, हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Jul 17, 2026 | 02:52 PMवीडियो गैलरी

‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM
रोज 17 घंटे पढ़ाई, फिर बने NEET-UG 2026 के टॉपर; आर्यन ने बताया सक्सेस पाने का मंत्र- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:02 PM














