- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Water Shortage For Turbhe Residents Of Navi Mumbai
नवी मुंबई के तुर्भे वासियों को पानी की किल्लत
- Written By: Virendra Mishra

ठाणे : नवी मुंबई (Navi Mumbai) के तुर्भे विभाग (Turbhe) के कई वार्डों में पानी (Water) की गंभीर समस्या बनी हुई है। वार्ड के कुछ हिस्सों में नागरिकों को पीने के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है और जहां पर पानी उपलब्ध है वहां के रहिवासियों को दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है। इस संदर्भ में पूर्व नगरसेवक सुरेश कुलकर्णी (Former Corporator Suresh Kulkarni) ने महानगरपालिका कमिश्नर (Municipal Commissioner) को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जल्द से जल्द पानी की समस्याओं का समाधान नही किया गया तो शुक्रवार को हांडा-कलशी मोर्चा निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और उसका पूरा जिम्मेदार महानगरपालिका होगी।
लोगों को पीने का पानी मिलना मुश्किल हो गया
शिवसेना के पूर्व वरिष्ठ नगरसेवक सुरेश कुलकर्णी ने पिछले साल से पानी की समस्या का समाधान करने का मांग कर रहे हैं। संबंधित अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं। कमिश्नर से कई बार मुलाकात और पत्रव्यवहार करने के बावजूद अबतक किसी तरह का सुधार नही किया गया है। जब जल आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से संपर्क करते है तो अस्पष्ट जवाब दिया जाता है। नवी मुंबई कमिश्नर के अधिकारियों के मुताबिक तुर्भे इलाके की झोपड़पट्टी बस्तियों में एमआईडीसी द्वारा पानी की आपूर्ति की जाती है। एमआईडीसी के अधिकारी पानी आपूर्ति नियमित कर रहे है। लेकिन नागरिक नवी मुंबई महानगरपालिका और एमआईडीसी दोनों अधिकारियों के बीच उलझे हुवे हैं। लोगों को पीने का पानी मिलना मुश्किल हो गया है। जिसके कारण आम नागरिक त्राहि त्राहि कर रहा है। पहले एमआईडीसी द्वारा प्रचुर मात्रा में पानी की आपूर्ति होती थी।
सम्बंधित ख़बरें
Thane में NDRF और SDRF का मेगा ड्रिल, आपदा से निपटने के लिए दो हफ्ते की विशेष ट्रेनिंग शुरू
Navi Mumbai SRA-2 प्रोजेक्ट पर विवाद: 338 एकड़ स्लम रीडेवलपमेंट पर घमासान, गणेश नाईक ने लगाई रोक की मांग
CIDCO Scam: नवी मुंबई में सैलरी से 173% ज्यादा संपत्ति, अधिकारी और पत्नी पर FIR
Thane News: JCB की टक्कर से गई थी जान, परिवार को मिलेगी 44 लाख का मुआवजा, ठाणे कोर्ट ने सुनाया फैसला
हांडा कलशी मोर्चा निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे
लेकिन बाद में पानी की कटौती कर वर्तमान में उसका भी आधा पानी की आपूर्ति किया जा रहा है। जिसके कारण कुलकर्णी ने अनुरोध किये है कि एमआईडीसी से पानी की आपूर्ति पहले की तरह नियमित नहीं होती है तो कम से कम पानी की आपूर्ति एमआईडीसी से बढ़ा कर की जाए। अगर नागरिको को आवश्यकता के अनुसार कम से कम पीने का पानी नही मिला अर्थात नवी मुंबई महानगरपालिका और एमआईडीसी दोनों इस मुद्दे का समाधान नहीं करते हैं, तो जनता का आक्रोश बढ़ जाएगा और नागरिक नवी मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय पर विरोध करने के लिए सड़को उतरकर शुक्रवार को हांडा कलशी मोर्चा निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और उसका पूरा जिम्मेदार महानगरपालिका होगी। ऐसी चेतावनी कुलकर्णी ने दिए है।
Water shortage for turbhe residents of navi mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वरूथिनी एकादशी पर क्या न करें? गलती करके पछताने से पहले यहां पढ़ लें
Apr 04, 2026 | 09:51 PMCSK के खिलाफ मैच में ‘स्विंग सुल्तान’ का के पास बड़ा मौका, 1 विकेट लेते ही इतिहास रच देगें भुवनेश्वर कुमार
Apr 04, 2026 | 09:50 PM42 दिनों तक रेल सेवाएं प्रभावित: वंदे भारत और शताब्दी समेत कई ट्रेनें डायवर्ट और रद्द
Apr 04, 2026 | 09:49 PM1000 करोड़ की टेंडर रद्द करना काफी नहीं, कांग्रेस बोली, दोषियों की जांच कर करें कार्रवाई
Apr 04, 2026 | 09:37 PMअप्रैल में इस दिन से शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य, जानिए विवाह के शुभ मुहूर्त
Apr 04, 2026 | 09:36 PMGT vs RR: जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने खेली अर्धशतकीय पारी, राजस्थान ने गुजरात के सामने खड़ा किया 210 रन का स्कोर
Apr 04, 2026 | 09:34 PMकेरल चुनाव: PM Modi का बड़ा ऐलान, 2029 चुनाव से मिलेगा महिलाओं को 33% आरक्षण; विपक्ष पर साधा निशाना
Apr 04, 2026 | 09:33 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














