-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Wagle Estate Got 10 Mld Water But Due To Raw Water Problem Increased
वागले इस्टेट को 10 एमएलडी पानी तो मिला, लेकिन रॉ वाटर होने के कारण बढ़ी समस्या
- Written By: Virendra Mishra

Representative Photo
ठाणे : पालकमंत्री एकनाथ शिंदे (Guardian Minister Eknath Shinde) के निर्देश पर मुंबई महानगरपालिका (Mumbai Municipal Corporation) ने भले ही ठाणे के वागले इस्टेट परिसर (Wagle Estate Complex) की जलापूर्ति (Water Supply) को मजबूत करने के लिए 10 एमएलडी पानी की आपूर्ति मंजूरी दे दी है। लेकिन यह पानी में कच्चा अर्थात रॉ वाटर (Raw Water) के रूप में ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation) जलापूर्ति विभाग को मिलने वाला है। इससे महानगरपालिका के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। क्योंकि ठाणे महानगरपालिका प्रशासन को जल शोधन परियोजना (जल शुद्धीकरण मशीन) लगाना होगा। हालांकि, महानगरपालिका जलापूर्ति विभाग ने इसके लिए जगह की खोज शुरू कर दी है। लेकिन इसके लिए कम से कम दो से तीन महीने तक लगने वाला है। ऐसे में वागले इस्टेट के रहिवासियों (Residents) को अगले पांच महीने तक पानी की कमी से जूझना पड़ेगा।
मुंबई महानगरपालिका ने मंजूरी दी
पिछले कुछ वर्षों में ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र का तेजी से शहरीकरण हुआ है और शहर की आबादी लगभग 25 लाख के ऊपर जा पहुंची है। वहीँ महानगरपालिका क्षेत्र में प्रतिदिन चार स्रोतों से 485 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन बढ़ते शहरीकरण से शहर के कई हिस्सों में पानी की किल्लत आज भी हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए महानगरपालिका प्रशासन ने अतिरिक्त पानी दिलाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हालांकि, नगर विकास मंत्री और जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए मुंबई महानगरपालिका से उनके जलापूर्ति के माध्यम से ठाणे शहर को अतिरिक्त जलापूर्ति प्रदान करने की मांग मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की थी। जिसके बाद मुंबई महानगरपालिका के पास ठाणे महानगरपालिका जलापूर्ति विभाग ने भी अतिरिक्त पानी देने का प्रस्ताव पेश किया था। जिसे हाल ही में मुंबई महानगरपालिका ने मंजूरी दी है।
सम्बंधित ख़बरें
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
TET Paper Leak: परीक्षा से एक दिन पहले टीईटी पेपर लीक; भिवंडी पुलिस ने जाल बिछाकर 3 आरोपियों को दबोचा
मीरारोड को मिली नई धार्मिक पहचान, जरीमरी झील पर स्थापित हुई 51 फीट ऊंची भगवान विट्ठल की प्रतिमा
Mira Road: बिना एक्सीडेंट अचानक खुला कार का एयरबैग, 25 साल के युवक की मौत, बैठे-बैठे घुट गया दम
महानगरपालिका को भरना होगा एक करोड़ 70 लाख रूपए डिपॉजिट
नतीजतन, ठाणे को अतिरिक्त 10 मिलियन लीटर पानी तो मिलेगा। लेकिन यह पानी कच्चा अर्थात रॉ वाटर होगा और इसे ठाणे महानगरपालिका प्रशासन को शुद्ध कर रही वासियों को वितरित करना होगा। साथ ही इस कच्चे पानी के लिए ठाणे महानगरपालिका को मुंबई महानगरपालिका जलापूर्ति विभाग के पास 1 करोड़ 70 लाख रुपये जमा करने होंगे। जिसके तहत अब ठाणे महानगरपालिका जलापूर्ति विभाग ने कदम उठाना शुरू कर दिया है। ठाणे महानगरपालिका इस पानी को मुख्य रूप से वागले एस्टेट क्षेत्र में वितरित करने की योजना बना रही है। हालांकि, बिना किसी प्रक्रिया के सीधे नागरिकों को पानी देना उचित नहीं है और इससे नागरिकों के लिए स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए महानगरपालिका ने अब वागले एस्टेट क्षेत्र में जल शोधन परियोजना स्थापित करने का निर्णय लिया है और इसके लिए जगह की तलाश शुरू कर दी है। मनपा सूत्रों की मानें तो ठाणे के वागले इस्टेट परिसर में स्थित जय भवानी नगर क्षेत्र में एक जगह का निरीक्षण किया गया है।
Wagle estate got 10 mld water but due to raw water problem increased
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Alpha Vs Welcome To The Jungle: आलिया भट्ट या अक्षय कुमार किसने मारी वीकेंड पर बाजी?, जानें पूरा कलेक्शन
Jul 06, 2026 | 11:43 AMपुणे के कात्रज में फटी मुख्य वाटर पाइपलाइन, सड़कों पर बहा लाखों लीटर पानी, बुधवार तक हो पाएगी पूरी मरम्मत
Jul 06, 2026 | 11:39 AMपुणे के पाटन गांव में भारी बारिश के बाद हुई लैंडस्लाइड, मलबे में समाया घर; कई लोगों के फंसे होने की आशंका
Jul 06, 2026 | 11:39 AMआमिर खान की शादी में राज ठाकरे को देख बिदके सोशल मीडिया यूजर्स, पूछ रहे सवाल, कैसे हिंदू हो?
Jul 06, 2026 | 11:30 AMMonsoon Health Tips: मानसून में ऑफिस जाते हैं? ये छोटी-छोटी आदतें आपकी इम्यूनिटी को रखेंगी मजबूत
Jul 06, 2026 | 11:27 AMपुणे: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ‘अहिल्यादेवी होल्कर कर्जमाफी योजना’ जल्द होगी पूरी; लाखों को मिलेगी राहत
Jul 06, 2026 | 11:22 AMनेपाल की इन 10 खूबसूरत जगहों को देख कर दिल कहेगा – एक बार तो यहां जाना बनता है
Jul 06, 2026 | 11:16 AMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














