भिवंडी में विलास पाटिल की गिरफ्तारी पर भड़के शिवसैनिक, दुकानें कराई बंद, महापौर पद की दावेदारी पर संकट के बादल
Vilas Patil Arrest Bhiwandi: भिवंडी के पूर्व मेयर विलास पाटिल जमीन घोटाले में गिरफ्तार। 18 फरवरी तक पुलिस कस्टडी। महापौर चुनाव से पहले भिवंडी में राजनीतिक तनाव, शिवसैनिकों का प्रदर्शन।
- Written By: प्रिया जैस
विलास पाटिल गिरफ्तार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Vilas Patil Land Scam: भिवंडी मनपा पूर्व मेयर विलास आर पाटिल को जमीन संबंधित पुराने मामले में धारा 420 के तहत शुक्रवार देर रात को आर्थिक अपराध शाखा पुलिस की टीम ने पोगांव स्थित फार्म हाउस से गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी का कारण कुछ समय पूर्व में जमीन घोटाला बताया जा रहा है। उन्हें भिवंडी कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने 18 फरवरी तक पुलिस कस्टडी प्रदान की है।
थाने आर्थिक अपराध शाखा की कार्रवाई से 20 फरवरी को होने वाले मनपा महापौर चुनाव को लेकर सनसनी फैल गई है। पाटिल की गिरफ्तारी से आक्रोशित शिवसेना नगरसेवकों ने भिवंडी कल्याण मार्ग स्थित साईं बाबा मंदिर से कल्याण मार्ग तक तमाम दुकानों को बंद किए जाने की अपील दुकानदारों से की जिसके बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर बंद कर दिया। वरिष्ठ सेना नगरसेवक बालाराम चौधरी, दीन मोहम्मद खान ने बताया कि यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है।
महापौर के चुनाव से पहले गरमाया राजनीतिक माहौल
विदित हो कि मनपा महापौर, उपमहापौर चुनाव 20 फरवरी को होना है। विलास पाटिल महापौर पद के मजबूत दावेदारों में हैं। वे उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पसंदीदा प्रत्याशियों की लिस्ट में शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शिंदे सेना की गुंडई पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, डॉक्टर-नर्स को पीटने वाले रमेश म्हात्रे की गिरफ्तारी की मांग
ठाणे के KDMC अस्पताल में गुंडागर्दी! डॉक्टरों-नर्सों पर हमला, वीडियो देख कांपा चिकित्सा जगत
ठाणे में भारी बारिश से बेपटरी हुआ सड़क परिवहन: मालशेज और कसारा घाट में लैंडस्लाइड, घोड़बंदर रोड पर लगा महाजाम
ठाणेः मानसून की शुरुआत में ही खुली MBMC की पोल, गड्ढों में तब्दील हुईं सड़कें, राई गांव की हालात सबसे बदतर
यह भी पढ़ें – खुले नाले में 3 साल के मासूम की मिली लाश, भाई की खामोशी ने बढ़ाया था सस्पेंस, इलाके में पसरा मातम
ऐसे में आर्थिक अपराध शाखा द्वारा पाटिल की गिरफ्तारी से महापौर चुनाव को लेकर कई प्रश्न खड़े हो गए है। शिवसेना नगरसेवकों का विरोध विलास पाटिल के लिए रास्ते पर आंदोलन करने को तैयार दिखाई पड़ने से उन्हें उपमुख्यमंत्री शिंदे का कृपा पात्र माना जा रहा है।
आर्थिक अपराध शाखा थाने द्वारा पूर्व मेयर विलास पाटिल की गिरफ्तारी से मेयर चुनाव से पूर्व ही शहर का राजनीतिक माहौल गर्मा चुका है। शहरवासियों की निगाहें 16 फरवरी को महापौर नामांकन हेतु कोर्ट द्वारा देने वाले जरूरी आदेश पर टिकी है।
