BMC का गड्ढा मुक्त मुंबई अभियान तेज, मानसून से पहले 770 मीटर सड़क होगी कंक्रीट
Mumbai में मुकेश चौक से प्रियदर्शिनी पार्क तक 770 मीटर लंबी सड़क का कंक्रीटीकरण मंगलवार से शुरू होगा। बीएमसी ने ट्रैफिक में बदलाव किए हैं और मानसून से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Mumbai CC Road Project Update: मुकेश चौक से प्रियदर्शिनी पार्क तक मंगलवार से सीसी रोड का काम शुरू किया जाएगा। काम के दौरान यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही में बदलाव किया गया है।
बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में मुकेश चौक से प्रियदर्शिनी पार्क के बीच 770 मीटर लंबी और 27।45 मीटर चौड़ी सड़क को कंक्रीट किया जाएगा। इस काम को मानसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
काम के लिए ट्रैफिक पुलिस से एनओसी मिल गई है। इस दौरान यातायात में बदलाव के तहत कुछ सड़कों को बंद किया गया है, तो कुछ पर वाहनों के रूट में बदलाव किए गए हैं। इस काम को मानसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य बीएमसी ने निर्धारित किया है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के 5 सांसदों को मिला संसद रत्न पुरस्कार 2026, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी बधाई
मध्य रेलवे की समर स्पेशल ट्रेनों में लंबी वेटिंग, यात्रियों को नहीं मिल रहे कन्फर्म टिकट
मुंबई को टीबी मुक्त बनाने के लिए बीएमसी का बड़ा अभियान, 26 मई से शुरू होगी विशेष स्क्रीनिंग
मुंबई में म्हाडा लॉटरी को जबरदस्त प्रतिसाद, 2,640 फ्लैट्स के लिए 82 हजार से ज्यादा आवेदन
मुंबई की सड़कों को गड्डा मुक्त बनाने के लिए सीसी रोड कार्य किए जा रहे हैं। शहर और उपनगरों में फेज 1 और फेज 2 के तहत चल रहा है। कुल 63 प्रतिशत काम पूरा चुका है। इसमें पहले चरण में 77 प्रतिशत और दूसरे चरण में 52 फीसदी काम पूरे किए गए हैं।
ये भी पढ़ें :- मुक्त व्यापार समझौतों से 70% वैश्विक बाजार खुला, महाराष्ट्र को बजट में बड़ा फायदा
सड़कों की माइक्रो-प्लानिंग
मनपा आयुक्त भूषण गगरानी के निर्देशानुसार आगामी दिनों में सीसी रोड का काम करते समय सड़क के हिसाब से माइक्रो-प्लानिंग की जानी चाहिए। पहले चरण के काम में मुंबई शहर में डिप्टी चीफ इंजीनियर (रोड) सिटी ऑफिस ने काम के लिए माइक्रो-प्लानिंग की है। इस सड़क की कुल लंबाई 1950 मीटर है। इसमें ब्रिजों का 200 मीटर का हिस्सा शामिल है। इसमें से 1,750 मीटर सड़क को कंक्रीट करने का प्लान है।
