उल्हासनगर में फर्जी स्मार्ट पार्किंग घोटाले का खुलासा, मनपा ने पार्किंग स्थल किया सील
Ulhasnagar Smart Parking News: उल्हासनगर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत फर्जी पार्किंग रसीदों का बड़ा मामला सामने आया है। मनपा ने कार्रवाई करते हुए पार्किंग स्थल सील कर दिया और जांच शुरू कर दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
उल्हासनगर पार्किंग स्कैम (सौ. सोशल मीडिया )
Ulhasnagar Smart Parking Fake Receipt Scam: शहर में ‘स्मार्ट सिटी’ परियोजना के तहत लागू की जा रही पार्किंग व्यवस्था में एक चौंकाने वाली गड़बड़ी का पर्दाफाश हुआ है।
पता चला है कि पिछले 8 महीनों से रेलवे स्टेशन के बाहर मनपा के नाम पर फर्जी रसीदों का इस्तेमाल करके अवैध पार्किंग की जा रही थी। मनपा प्रशासन ने इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित पार्किंग स्थल को सील कर दिया है।
उल्हासनगर मनपा आयुक्त मनीषा अव्हाले, महापौर अश्विनी निकम और अन्य जन प्रतिनिधियों के नगर निरीक्षण दौरे के दौरान यह फर्जी मामला सामने आया। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी भाग में स्मार्ट पार्किंग के नाम पर नागरिकों से पैसे वसूले जा रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
Indian Wedding Tradition: दूल्हा शादी में सफेद घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए इसके पीछे की मान्यता
गायत्री जयंती 2026: माता गायत्री को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 शुभ उपाय, घर में आएगी सुख-शांति
DIY Skincare: घर पर स्किन केयर करते समय होने वाली 5 बड़ी गलतियां, जो अनजाने में पहुंचा सकती हैं नुकसान
Andhra Pradesh Fire: आंध्र प्रदेश की फार्मा सिटी में मची तबाही! भीषण आग में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
स्मार्ट पार्किंग परियोजना में गंभीर अनियमितताएं
उल्हासनगर पश्चिम रेलवे स्टेशन के बाहर चल रही स्मार्ट पार्किंग परियोजना में गंभीर अनियमितताएं पाई गई है, संबंधित पार्किंग संचालक को मनपा में तुरंत सभी दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया है।
दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान यदि कोई अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित पक्ष के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी।
छाया डांगले, संपत्ति विभाग अधिकारी उल्हासनगर मनपा
ये भी पढ़ें :- नवी मुंबई स्कूल छेड़छाड़ मामले में NHRC सख्त, अधिकारियों से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
आयुक्त ने दिए कार्रवाई के आदेश
शुरुआती जांच में पता चला कि पार्किंग के लिए दी गई रसीदों पर मनपा का नाम तो था, लेकिन कोई आधिकारिक पंजीकरण संख्या नहीं थी। मनपा के नाम का दुरुपयोग करके बड़े पैमाने पर हो रही इस लूट को देखते ही आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।
