उल्हासनगर में प्रॉपर्टी टैक्स भरने वालों की बल्ले-बल्ले! 4 दिन के लिए ‘अभय योजना’ लागू, 100% ब्याज होगा माफ
Ulhasnagar Property Tax: उल्हासनगर मनपा ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स पर 100% ब्याज माफी की 'अभय योजना' शुरू की है। 13 से 16 मार्च तक चलने वाले इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
- Written By: आकाश मसने
उल्हासनगर महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Abhay Yojana 2026: ठाणे जिले के उल्हासनगर महानगरपालिका (UMC) क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों, व्यापारियों और दुकानदारों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। शहर की महापौर अश्विनी कमलेश निकम के विशेष प्रयासों और आग्रह के बाद मनपा प्रशासन ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स (संपत्ति कर) भरने वालों के लिए ‘अभय योजना’ की घोषणा की है। यह योजना 13 मार्च से शुरू होकर 16 मार्च तक, यानी कुल 4 दिनों के लिए प्रभावी रहेगी।
महापौर अश्विनी निकम ने शहर के प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों से इस अवसर का लाभ लेने का आग्रह किया है। बुधवार की शाम को महापौर कक्ष में महापौर अश्विनी निकम ने ‘नवभारत’ को उक्त जानकारी दी।
बकायेदारों के लिए 4 दिन का अवसर
मेयर अश्विनी निकम ने आगे बताया कि उल्हासनगर मनपा का राजस्व बढ़े साथ ही शहर के बकायेदारों को ब्याज माफी की सुविधा मिले इसलिए मैंने मनपा की आयुक्त मनीषा अव्हाले से कुछ दिन के लिए अभय योजना शुरू करने की बात की दी। मनपा महापौर निकम ने आगे कहा कि प्रशासन ने चार दिन के लिए अवसर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Flood Risk: मुंबई में बढ़ा बाढ़ का खतरा, दक्षिण मुंबई के VIP इलाके भी सूची में शामिल
Maharashtra Shakti Act: महाराष्ट्र में बढ़ते महिला अपराधों पर उबाल, ‘शक्ति एक्ट’ लागू करने की मांग तेज
Maharashtra Board Marksheet: QR कोड और फोटो के साथ हाईटेक सर्टिफिकेट, 15 दिनों में मिलेगा रिजल्ट दस्तावेज
वीर सावरकर ने अंग्रेजों से 5 बार मांगी थी माफी, परपोते सत्यकी का पुणे की कोर्ट में बड़ा कबूलनामा
यह भी पढ़ें:- मुंबई-नवी मुंबई का सफर होगा झटपट, 1389 करोड़ के ऐरोली कनेक्टर से 30 मिनट का जाम सिर्फ 10 मिनट में होगा खत्म
मनपा के वरिष्ठ नगरसेवक महेश सुखरमानी, जमनू पुरुस्वानी, अरुण आशान, पूर्व नगरसेवक मनोज लासी, कमलेश निकम आदि ने मनपा क्षेत्र के प्रॉपर्टी धारक जिनका गृहकर बकाया उनसे आग्रह किया है कि वह इस अवसर का लाभ ले। बकायादारों द्वारा एक साथ पुराना टैक्स भरने पर उसमें ब्याज सौ प्रतिशत माफ होगा। उल्हासनगर मनपा की महापौर अश्विनी निकम का कहना है कि शहर विकास के लिए सभी को इस अभय योजना का लाभ लेना चाहिए, उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी ने भी अभय योजना शुरू करने संबंधी मांग को मनपा आयुक्त को पत्र दिया था।
