Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उल्हासनगर में खूनी खेल: नशे में धुत युवक ने बीच सड़क पर क्लीनर को उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

Thane Crime News: महाराष्ट्र के उल्हासनगर में नशे की लत ने एक मासूम की जान ले ली। कैंप नंबर 3 में एक युवक ने ड्यूटी पर तैनात सफाईकर्मी पर जानलेवा हमला कर उसे मार डाला।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Mar 09, 2026 | 06:26 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ulhasnagar Murder News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां कैंप नंबर 3 इलाके में एक युवक ने नशे की हालत में एक व्यक्ति पर इतना बर्बर हमला किया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे परिसर में डर और आक्रोश का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?

यह खौफनाक मंजर उल्हासनगर कैंप नंबर 3 के बैरक नंबर 896 के सामने देखने को मिला। चश्मदीदों के अनुसार, पूर्व नगरसेविका इंदिरा उदासी के घर के ठीक सामने एक युवक अचानक हिंसक हो उठा। बताया जा रहा है कि हमलावर पूरी तरह नशे में धुत था। उसने वहां मौजूद महादू जगताप नामक व्यक्ति को अपना निशाना बनाया। हमला इतना भीषण था कि जगताप को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ड्यूटी पर तैनात था मृतक

मृतक की पहचान महादू जगताप के रूप में हुई है, जो उल्हासनगर कैंप नंबर 1 के शहाड़ गांव के निवासी थे। वे कोणार्क एनवायरो कंपनी में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत थे। जिस समय यह अनहोनी हुई, वे पैनल नंबर 11 पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। एक मेहनतकश इंसान की इस तरह अचानक हुई मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती कोर्ट का फैसला, नाबालिग छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी को उम्रकैद

‘प्राइवेट पार्ट को लगाया हाथ’, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई घटना से सहमी लड़की, वीडियो बनाकर सुनाई आपबीती

संजय शिरसाट की बढ़ी मुसीबत: सिडको के बाद अब विभाग में ‘कमीशन’ का आरोप, MNS ने सीएम से की शिकायत

ठाणे: कल्याण के प्रसिद्ध मंदिर में सेंधमारी, दानपेटी लेकर फरार हुए चोर; CCTV में कैद हुई संदिग्धों की हलचल

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

वारदात की खबर मिलते ही सेंट्रल पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर शंकर अवताड़े अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में नए ऑटो रिक्शा परमिट पर लगा बैन; बांग्लादेशियों को लाइसेंस मिलने के खुलासे से मचा हड़कंप

फरार आरोपी की तलाश जारी

फिलहाल हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर है, लेकिन ठाणे पुलिस का दावा है कि उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। स्थानीय निवासियों ने इलाके में बढ़ते नशे और असुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। लोगों का कहना है कि अगर नशेड़ियों पर लगाम नहीं कसी गई, तो ऐसी घटनाएं और भी बढ़ सकती हैं।

Ulhasnagar murder case drug addict kills cleaner camp 3

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 09, 2026 | 06:26 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Murder
  • Thane

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.