-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Govt Bans New Auto Rickshaw Permits Traffic Pollution Reasons Bangladeshi Illegal Permit
महाराष्ट्र में नए ऑटो रिक्शा परमिट पर लगा बैन; बांग्लादेशियों को लाइसेंस मिलने के खुलासे से मचा हड़कंप
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
Maharashtra Traffic News: महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ते ट्रैफिक, प्रदूषण और अवैध परमिटों की शिकायतों के बाद नए ऑटो रिक्शा परमिट जारी करने पर रोक लगा दी है। इसमें बांग्लादेशी कनेक्शन भी सामने आया है।

महाराष्ट्र में ऑटो रिक्शा पर लगा बैन (डिजाइन फोटो)
Maharashtra Auto Rickshaw Permit Ban: महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा फैसला करते हुए राज्य में नए ऑटो रिक्शा परमिट जारी करने पर फिलहाल पूरी तरह रोक लगा दी है। सोमवार को विधानभवन के बाहर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने स्वयं इस निर्णय की जानकारी पत्रकारों दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में नए ऑटो रिक्शा परमिट जारी करने की प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया है। राज्य के सभी आरटीओ को नए परमिट न जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
क्यों लगी ऑटो रिक्शा परमिट पर रोक?
महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा मुंबई एमएमआर सहित राज्य के अनेक शहरों में ट्रैफिक जाम, बढ़ता प्रदूषण और अवैध परमिट धारकों की शिकायतों के बाद ये कदम उठाया गया है। परिवहन मंत्री ने कहा कि राज्य में पहले से ही बहुत बड़ी संख्या में ऑटो परमिट जारी हो चुके हैं, जिससे शहरों में ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्या गंभीर रूप से बढ़ गई है।
14 लाख ऑटो रिक्शा परमिट जारी
बताया गया कि महाराष्ट्र में अब तक करीब 14 लाख ऑटो रिक्शा परमिट जारी किए जा चुके हैं। इतनी बड़ी संख्या में परमिट जारी होने से बड़े शहरों में यातायात का बोझ बढ़ गया है। इससे ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्या भी गंभीर होती जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रताप सरनाईक के प्रयासों को मिली सफलता, ठाणे में बनेगा हाई-टेक शूटिंग रेंज सुविधा भवन, जानें मुख्य विशेषताएं
31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
छत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1215 ऑटो रिक्शा पर ठाेका 11.5 लाख का जुर्माना, 6 ऑटो जब्त
महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के सोशल मीडिया इस्तेमाल के नए नियम जारी किए, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
यह भी पढ़ें:- अजित पवार प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाली पिंकी माली के परिवार को मिल रही धमकियां! NCP नेता का सरसनीखेज दावा
बांग्लादेशियों को भी मिले परमिट
परिवहन मंत्री ने एक और सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि जांच में ये भी सामने आया है कि कुछ मामलों में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को भी ऑटो परमिट जारी किए गए थे। इसकी भी जांच की जा रही है। इसके अलावा मौजूदा ऑटो परमिट धारकों ने भी सरकार से शिकायत की थी कि नए परमिट जारी होने से रिक्शा चालकों में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है और उन्हें पर्याप्त सवारी नहीं मिल पा रही हैं। जिससे उनकी आय पर भी बुरा असर पड़ रहा है। परिवहन मंत्री ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद राज्य में नए ऑटो परमिट जारी करने की प्रक्रिया को फिलहाल रोकने का निर्णय लिया गया है।
Maharashtra govt bans new auto rickshaw permits traffic pollution reasons bangladeshi illegal permit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागालैंड में बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
Jul 30, 2026 | 09:05 AMनवभारत विशेष: सिर्फ कड़ी सजा नहीं, परीक्षा व्यवस्था में सुधार भी जरूरी; नया विधेयक क्या कहता है?
Jul 30, 2026 | 09:00 AMमहाराष्ट्र की स्कूली कैंटीनों पर FDA की नजर, सेफ फूड फॉर एवरी चाइल्ड अभियान शुरू, FSSAI लाइसेंस अनिवार्य
Jul 30, 2026 | 08:55 AMCWG 2026: जैसमीन की जीत के साथ भारत का बड़ा धमाका, बॉक्सिंग में 6 और पदक हुए पक्के
Jul 30, 2026 | 08:49 AMमणिपुर में अचानक क्यों होने लगी ताबड़तोड़ गोलीबारी? गांव के वॉलंटियर की मौत, CRPF जवान भी घायल
Jul 30, 2026 | 08:48 AMभूकंप के खतरे से कांप रहा जापान! टोक्यो के बाद अब दूसरी राजधानी बनाने की तैयारी, जानें कौन सा शहर है सबसे आगे
Jul 30, 2026 | 08:41 AMAadhaar Card Service: यूपी वालों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब गांव में मिलेगी आधार कार्ड सर्विस
Jul 30, 2026 | 08:35 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














