उल्हासनगर मनपा: सत्तारूढ़ शिवसेना तथा भाजपा महायुति ने सभापति के चयन में दिखाई दरियादिली
Ulhasnagar Municipal Corporation :उल्हासनगर मनपा में स्टैंडिंग समिति और 9 विशेष समितियों के सभापति पद के लिए महायुति (शिवसेना-भाजपा) के उम्मीदवारों ने अकेले नामांकन दाखिल किया।
- Written By: आंचल लोखंडे
Ulhasnagar Municipal Corporation (सोर्सः सोशल मीडिया)
Standing Committee Chairman Ulhasnagar: उल्हसनगर मनपा की स्टैंडिंग समिति तथा विविध 9 विशेष समिति के चुनाव बीस अप्रैल को होने है। लेकिन बुधवार को नामांकन भरने के आखिरी समय में मनपा में सत्तारूढ़ शिवसेना तथा भाजपा महायुति गठबंधन ने दरिया दिली दिखाई तथा स्थायी समिति समेत अन्य सभी समितियों के सभापति पद के लिए गठबंधन से सिर्फ एक-एक उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया।
इससे अब स्पष्ट हो गया है कि बीस तारीख को अब मात्र औपचारिकता बची है। उल्हासनगर शहर के लिए यह एक बड़ी बात बताई जा रही ही। वही जानकारों का कहना है कि शिवसेना तथा भाजपा महायुति के शीर्ष नेताओं के कारण यह चमत्कार हुआ है, तथा उन्हीं के मार्गदर्शन में अब मनपा क्षेत्र का विकास निश्चित होगा।
9 समिति के सभापति निर्विरोध निर्वाचित
मनपा के खजाने की कुंजी कहे जाने वाली स्थायी समिति सभापति पद के लिए शिंदे शिवसेना के नगरसेवक कुलवंतसिंह सोहता उर्फ बिट्टू भाई ने मनपा की सबसे महत्वपूर्ण स्थायी समिति के सभापति पद के लिए नामांकन भरा है, एक ही नाम होने के कारण उनका स्टैंडिंग सभापति बनना तय हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
नागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
ठाणे की 193 एकड़ जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 2800 करोड़ रुपये के TDR पर बढ़ा सियासी घमासान
‘हम मराठी को किराए पर घर नहीं देते’, भायंदर की घटना पर भड़के प्रताप सरनाईक, बोले-शिवसेना की भाषा में देंगे जवाब
अब उनके नाम की घोषणा होना है, जो बीस तारीख की दोपहर बारह बजे बुलाई गई विशेष सभा में होगी। इसी तरह लोक निर्माण समिति ( पीडब्ल्यूडी) के अध्यक्ष पद के लिए दीप्ति दुधानी, नगर नियोजन (टीपी) एवं विकास समिति के लिए भाजपा की मीना कौर अजीतसिंह लबाना और जल आपूर्ति एवं जल निकासी समिति के लिए दीपा नारायण पंजाबी ने पर्चा भरा है।
मनपा मुख्यालय में 20 अप्रैल को विशेष सभा
मनपा की स्वास्थ्य विभाग सविता तोरने रगड़े को सौंपा गया है, जबकि साक्षी सुर्वे ने शिक्षा समिति और विपुल मायकर ने झुग्गी-झोपड़ी उन्मूलन समिति के लिए नामांकन भरा है। खेल एवं संस्कृति विभाग के अध्यक्ष पद के लिए प्रीति विनोद माखीजा, महिला एवं बाल कल्याण समिति के लिए मीना दीपक सोंडे और राजस्व समिति के लिए प्रेरणा अजीत माखीजानी का चयन होना।
ये भी पढ़े: पवार मतलब सिर्फ शरद पवार..बारामती की जंग में संजय राउत का NCP पर बड़ा हमला! कहा- फोटो हटाकर पछताईं सुनेत्रा?
शिंदे शिवसेना के कुलवंत सिंह सोहता होंगे स्थायी समिति के सभापति
आवेदन दाखिल करते समय मनपा की महापौर अश्विनी कमलेश निकम, उपमहापौर अमर लुंड, शिवसेना के कल्याण जिला प्रमुख गोपाल लांडगे ,भाजपा के जिला अध्यक्ष नगरसेवक राजेश वधारिया, शिवसेना शिंदे के मनोज लासी, सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह उम्मीद की जा रही है कि इस प्रक्रिया के बिना किसी विरोध के संपन्न होने से अब प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी।
(इनपुट: कमर काजी)
