Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पांच सूत्री कार्यक्रम के तहत बना उल्हासनगर नगर निगम का बजट, आयुक्त ने 988.72 करोड़ रुपये को दी मंजूरी

UMC Budget: ठाणे जिले में उल्हासनगर नगर निगम (यूएमसी) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 988.72 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। इसके लिए पांच सूत्री कार्यक्रम के तहत बजट को तैयार किया।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Mar 26, 2025 | 11:57 AM

आयुक्त मनीषा अहवाले (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में उल्हासनगर नगर निगम (यूएमसी) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट को मंजूरी दे दी है। ठाणे जिले में उल्हासनगर नगर निगम (यूएमसी) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 988.72 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। इसमें स्मार्ट बुनियादी ढांचे, पर्यावरणीय स्थिरता और लैंगिक समानता पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

यूएमसी आयुक्त मनीषा अहवाले ने मंगलवार को बजट को मंजूरी दे दी। वह इसकी प्रशासक भी हैं, क्योंकि पार्षदों का पांच साल का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है। मनीषा अहवाले ने बाद में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजस्व सृजन रणनीति के तहत इस साल जल कर में मामूली वृद्धि की गई है।

उल्हासनगर निवासियों के लिए वित्तीय स्थिरता

नगर निकाय ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) अनुदान से 286.53 करोड़ रुपये, संपत्ति कर से 120.41 करोड़ रुपये और जल कर संग्रह से 72.25 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान लगाया है। प्रमुख आवंटनों में शिक्षा व्यय के लिए 50 करोड़ रुपये तथा वेतन एवं अन्य भत्तों के लिए 225.34 करोड़ रुपये शामिल हैं।

यूएमसी आयुक्त मनीषा अहवाले ने इस बात पर जोर दिया कि बजट पांच सूत्री कार्यक्रम के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें स्मार्ट बुनियादी ढांचे, डिजिटलीकरण, राजस्व सृजन, पर्यावरणीय स्थिरता और लैंगिक समानता पर ध्यान केंद्रित किया गया है। बजट का मकसद उल्हासनगर निवासियों के लिए वित्तीय स्थिरता और बेहतर सेवाओं को सुनिश्चित करते हुए नागरिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।

महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

नागपुर नगर निगम का बजट

इससे पहले नागपुर के लिए भी बजट पेश किया गया था। मनपा में शुक्रवार को पेश हुए आम बजट में भले ही सीधे तौर पर आम लोगों को टैक्स में राहत न मिल रही हो लेकिन कुछ शर्तों के साथ छूट पाने का प्रावधान निश्चित कर दिया गया है। आयुक्त अभिजीत चौधरी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के पेश किए गए 5438.61 करोड़ के बजट में कुछ नियमों का हवाला देते हुए सामान्य कर में 20 प्रतिशत तक की छूट पाने का मौका लोगों को उपलब्ध कराया गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Ulhasnagar municipal corporation approves budget of rs 988 72 crore umc manisha ahwale

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 26, 2025 | 11:57 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Thane news
  • Ulhasnagar

सम्बंधित ख़बरें

1

‘रास रंग ठाणे 2025’ इस बार रेमंड ग्राउंड पर,गणेशोत्सव के बाद नवरात्रि महोत्सव की तैयारी

2

उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में होंगे बड़े बदलाव, विधायक आयलानी ने स्वास्थ्य विभाग के साथ की बैठक

3

पुणे थेरगांव में बड़ा एक्शन: पर्यावरण नियम तोड़ने पर बिल्डर पर NGT ने ठोका 2.55 करोड़ का जुर्माना

4

चुनावी मौसम में खुला नेताओं का पर्स, पुणे के गणेश मंडलों को मिले 1 लाख तक के डोनेशन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.