Maharashtra Nikay Chunav: नाम वापसी के बाद साफ होगी तस्वीर, उल्हासनगर चुनाव में घमासान
Thane News: उल्हासनगर मनपा चुनाव में नामांकन जांच के बाद 28 आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। अब 78 सीटों के लिए 674 उम्मीदवार मैदान में हैं। नाम वापसी के बाद मुकाबला साफ होगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
उल्हासनगर मनपा (pic credit; social media)
Ulhasnagar News In Hindi: मनपा की 78 सीटों के लिए 702 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इस प्रक्रिया में बुधवार की देर शाम तक आवेदन पत्रों की जांच की गई। उक्त प्रक्रिया के बाद 28 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हो गए हैं।
इसलिए उल्हासनगर मनपा चुनाव में अभी 674 उम्मीदवार बचे हैं। 2 दिसंबर को एप्लीकेशन वापस लेने के बाद फाइनल उम्मीदवारों का फैसला होगा। उसके बाद यह साफ हो जाएगा कि किस वार्ड में बगावत जारी रही और कहां बागी ठंडे पड़ गए, नामांकन भरने के आखिरी दिन बड़ी संख्या में बागी, पार्टी में शामिल होने वाले और उम्मीदवारों की भीड़ देखी गई थी।
लंबे समय के बाद चुनाव होने से उम्मीदवारों में जोश
हालांकि 2017 के बाद कोई चुनाव नहीं हुए हैं। इसलिए इस चुनाव में उम्मीदवारों में काफी जोश है। इस बार शहर में भाजपा के खिलाफ शिंदे की शिवसेना मैदान में है। साई पार्टी और कालानी ग्रुप शिवसेना के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान
ठाणेः मानसून की शुरुआत में ही खुली MBMC की पोल, गड्ढों में तब्दील हुईं सड़कें, राई गांव की हालात सबसे बदतर
ठाणे में भारी बारिश से हाई अलर्ट, 24 घंटे में 237 मिमी वर्षा; एनडीआरएफ की दो टीमें तैनात
कल्याण: शिंदे गुट के पार्षद रमेश म्हात्रे पर महिला डॉक्टर और नर्सों से मारपीट का आरोप; CCTV फुटेज आया सामने
दूसरी ओर शिवसेना ठाकरे ग्रुप के साथ मनसे और कांग्रेस मैदान में हैं। आरपीआई (आठवले), बहुजन समाज पार्टी, अजीत पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी, वंचित बहुजन अघाड़ी और निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।
ये भी पढ़ें :- Thane News: मीरा-भाईंदर मनपा चुनाव में परिवारवाद हावी, पति-पत्नी साथ मैदान में
चुनाव अधिकारियों ने बताया है कि बाद की जांच प्रक्रिया में कुल 28 नामांकन रिजेक्ट कर दिए गए, हालांकि इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। लेकिन अभी कुल 674 अधिकृत उम्मीदवार मैदान में हैं। नाम वापस लेने की डेडलाइन शुक्रवार को खत्म हो जाएगी। उसके बाद ही मुकाबले की तस्वीर साफ होगी।
