उल्हासनगर में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट उतरे खेल के मैदान में, बैडमिंटन टूर्नामेंट किया उत्कृष्ठ
Chartered Accountants sports event:"उल्हासनगर में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंटों द्वारा आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्साही प्रदर्शन किया जिसमें प्रमुख गणमान्य उपस्थित रहें।"
- Written By: आंचल लोखंडे
उल्हासनगर में डॉक्टर और चार्टर्ड एकाउंटेंट उतरे खेल के मैदान में (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Ulhasnagar Badminton Tournament: उल्हासनगर में डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग सौ से अधिक डॉक्टरों, चार्टर्ड अकाउंटेंट और अन्य सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
जानकारी के अनुसार, वीटीसी बैडमिंटन ग्रुप के बैनर तले डबल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए यह कार्यक्रम तालुका क्रीड़ा संकुल, उल्हासनगर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उल्हासनगर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश तेजवानी को आमंत्रित किया गया, जबकि विशेष अतिथि के तौर पर राजन चंद्रवंशी की उपस्थिति रही। प्रतियोगियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए उनके प्रयास सराहनीय रहे।
इस शानदार आयोजन में प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
- 18 वर्ष से ऊपर श्रेणी:
- प्रथम स्थान: आनंद-सार्थक
- द्वितीय स्थान: धीरेन-लक्ष्य
- तृतीय स्थान: शैलेश गुप्ता-प्रथमेश शिम्पी
- 35 वर्ष से ऊपर श्रेणी
- प्रथम स्थान: विकास-सचिन
- द्वितीय स्थान: रवि-भीमा
- तृतीय स्थान: डॉ. विवेक अग्रवाल-अतीक अहमद
ये भी पढ़े:Ulhasnagar News: बच्चों और नवजात शिशुओं की देखभाल के तरीकों पर कार्यशाला आयोजित
सम्बंधित ख़बरें
करोड़ों खर्च के बाद भी बदहाल अंबरनाथ के पार्क, शिवगंगा नगर बाल उद्यान बना शराबियों का अड्डा
मीरा-भाईंदर में फर्जी ऑटो परमिट घोटाले पर सियासी घमासान, 28 संदिग्धों पर कार्रवाई शुरू
ठाणे कोर्ट का बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में राज ठाकरे समेत छह आरोपी दोषमुक्त
Thane Shahpur Water Crisis: मुंबई को पानी देने वाला शहापुर खुद प्यासा, 57 हजार लोग टैंकरों पर निर्भर
खेल प्रतियोगिता आयोजित करने के प्रयास सराहनीय: जगदीश तेजवानी
इस टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि जगदीश तेजवानी, राजन चंद्रवंशी, सतरामदास जेसवानी, आयोजक हीरो मूलचंदानी, सीए नवीन कुकरेजा, डॉ. गुंजन डोडवानी, डॉ. चंदन वाटवाणी, डॉ. विराज पमनानी, सोनू रत्नाकर, अनिल माखीजा और रवि कटारिया सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे और उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।
