Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे में दिवाली पहाट के लिए ट्रैफिक बदलाव, 20 अक्टूबर को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक नियम लागू

Traffic Rule Changes: ठाणे में 20 अक्टूबर को दिवाली पहाट कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक में बदलाव लागू रहेगा। राम मारुति रोड और मासुंदा तालाब परिसर के आसपास वाहनों की आवागमन सीमा तय की गई है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Oct 15, 2025 | 11:21 AM

ठाणे में दिवाली पहाट ट्रैफिक बदलाव (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Traffic Rule Changes For Diwali Pahat: ठाणे के राम मारुति रोड और मासुंदा तालाब परिसर में 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक दिवाली पहाट का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ठाणे, डोंबिवली, कल्याण और मुलुंड समेत आसपास के इलाकों से हजारों युवक और युवतियां इसमें शामिल होंगे।

इस दौरान यातायात जाम से बचने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठाणे पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। ट्रैफिक परिवर्तन 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रभावी रहेगा।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, फिल्म और नाटक कलाकार भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। लाउडस्पीकर पर गाने बजाकर यह त्यौहार भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

ठाणे ट्रैफिक पुलिस के उपायुक्त ने आदेश जारी किया है। इसके अनुसार गडकरी चौक से डॉ. मूस चौक की ओर जाने वाले वाहनों को गडकरी चौक के पास रोक दिया जाएगा। वाहन अल्मेडा चौक, गजानन महाराज चौक, तीन पेट्रोल पंप और हरिनिवास होते हुए आगे बढ़ेंगे। इसी तरह डॉ. मूस चौक से गडकरी चौक की ओर जाने वाले वाहनों को डॉ. मूस चौक पर प्रतिबंधित किया गया है।

इसे भी पढ़ें- दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत; एयर इंडिया ने पटना के लिए बढ़ाई 38 अतिरिक्त उड़ानें

घंटाली मंदिर चौक से पी एन गाडगिल चौक की ओर जाने वाले वाहनों को भी घंटाली मंदिर के पास रोक दिया जाएगा। इन वाहनों को घंटाली रोड, टॉवरनाका और टेंभीनाका मार्ग से आगे बढ़ना होगा।

गाडगिल चौक की ओर जाने वाले वाहनों को गजानन महाराज चौक के पास प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके बाद वाहन तीन पेट्रोल पंप, हरिनिवास चौक या घंटाली मंदिर मार्ग से गाडगिल चौक पहुंच सकते हैं।

ठाणे पुलिस का कहना है कि यह ट्रैफिक बदलाव यात्रियों और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। इस बदलाव से दिवाली पहाट कार्यक्रम का आयोजन सुचारू रूप से होगा और हजारों लोग सुरक्षित रूप से इसमें शामिल हो सकेंगे।

पुलिस नागरिकों से अपील कर रही है कि वे समय पर निकलें और निर्धारित मार्गों का पालन करें ताकि आयोजन और यातायात दोनों में कोई परेशानी न हो।

Traffic rules changes for diwali pahat in thane

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 15, 2025 | 11:19 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Thane
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

ठाणे एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई, MD ड्रग्स के साथ 2 गिरफ्तार, 44 लाख का माल जब्त

2

ठाणे में जिला परिषद-पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, महिलाओं और ST- SC के लिए सीटों का आरक्षण घोषित

3

Pune में 5 मुख्य स्थानों पर चलाया ट्रैफिक विशेष अभियान, 24,900 रुपए वसूले गए

4

गोरेगांव स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर कचरे का अंबार, BMC और रेलवे एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.