Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोरेगांव स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर कचरे का अंबार, BMC और रेलवे एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी

Goregaon Railway Station: गोरेगांव रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर कई हफ्तों से कचरे का ढेर पड़ा हुआ है। इसे साफ करने के बजाए BMC और रेलवे एक-दूसरे पर इसकी जिम्मेदारी डाल रहे है।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Oct 15, 2025 | 10:39 AM

गोरेगांव रेलवे स्टेशन फुटपाथ पर कचरा (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Garbage on Goregaon Railway Station: गोरेगांव रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय नागरिकों की कई शिकायतों के बावजूद बीएमसी ने सफाई नहीं की। स्टेशन पूर्व की तरफ यात्रियों के लिए बनी फुटपाथ अब कचरे से भरी हुई है।

नई बनाई गई सड़क के किनारे फुटपाथ पर धंधा करने वाले लोग कचरा डंप कर रहे हैं। फेरीवालों ने फुटपाथ पर लगी रेलिंग तक तोड़ दी है। इससे पैदल यात्रियों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। बुजुर्ग, स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग अब मजबूरी में सड़क पर चल रहे हैं। प्रतिदिन सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से उनकी सुरक्षा खतरे में है।

सड़क पर सुबह-शाम यात्रियों की भारी भीड़ होने के कारण वाहन चालकों को भी दिक्कतें हो रही हैं। रेल अधिकारियों का कहना है कि फुटपाथ रेल परिसर के बाहर है इसलिए इसकी देखभाल रेल विभाग की जिम्मेदारी नहीं। वहीं, बीएमसी पी-दक्षिण विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शिकायत मिली है और जल्द ही कचरा हटाकर रेलिंग लगाई जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर में तेज रफ्तार कचरा वाहन की टक्कर से छात्र की मौत, पुलिस हिरासत में चालक

छत्रपति  संभाजीनगर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा और गरज के साथ बारिश; जनजीवन प्रभावित

नागपुर में आज भी होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; खापरखेड़ा में उखड़े हनुमान जन्मोत्सव के पंडाल

नई बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े का बड़ा दावा, इस मानसून मुंबई नहीं होगी जलमग्न

इसे भी पढ़ें- गोरेगांव में नगराध्यक्ष के लिए कांग्रेस का उम्मीदवार तय! भाजपा की तलाश जारी, जानें क्या है समीकरण

स्थानीय नागरिक मंगल चौहान ने बताया कि 66 सड़क पर कचरे के ढेर को लेकर कई बार शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। इस कचरे से आसपास के क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

शकूर जमादार ने कहा कि स्टेशन के बाहर गंदगी न सिर्फ बदबू फैला रही है, बल्कि यह किसी भी आगंतुक के मन में शहर की नकारात्मक छवि बना देती है। मनी नाडार ने भी कहा कि मुंबई आने वाले लोग स्टेशन पर गंदगी देखकर हैरान हो जाते हैं।

रेल विभाग और बीएमसी 66 के आसपास अभियान चला रहे हैं, लेकिन जमीन पर इसकी वास्तविकता अलग दिख रही है। गोरेगांव स्टेशन के बाहर यह दृश्य साफ बता रहा है कि जिम्मेदार विभाग अपनी जिम्मेदारी से मुकर रहे हैं और शहरवासियों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

Piles of garbage on footpath outside goregaon station

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 15, 2025 | 10:38 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.