- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Tmc Launches Time Slot Booking Facility For Ganpati Immersion For Ganesh Devotees
गणेश भक्तों के लिए गणपति विसर्जन के लिए ‘टाइम स्लॉट बुकिंग सुविधा, टीएमसी ने शुरू की योजना
- Written By: Virendra Mishra

ठाणे. ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation) की तरफ गणेश भक्तों के लिए गणपति विसर्जन (Ganpati Visarjan) के लिए ‘टाइम स्लॉट’ बुकिंग (Time Slot Booking) सुविधा उपलब्ध किया है। ठाणे शहर (Thane City ) के गणेश भक्तों से महापौर नरेश म्हस्के (Mayor Naresh Mhaske) और ठाणे महानगरपालिका कमिश्नर डॉक्टर विपिन शर्मा (Commissioner Dr Vipin Sharma) ने आग्रह किया है कि गणेश भक्त गणपति विसर्जन के लिए टाइम स्लॉट बुकिंग सुविधा का लाभ उठाएं इससे उन्हें कोरोना जैसी अतिरिक्त परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी। महापौर और कमिश्नर ने सुविधा का लाभ लेने की अपील की है।
ठाणे महानगरपालिका की डिजी ठाणे प्रणाली द्वारा इस वर्ष भी ‘ऑनलाइन गणेश विसर्जन टाइम स्लॉट बुकिंग सुविधा’ लागू की जा रही है, ताकि कोरोना की पृष्ठभूमि में गणेश विसर्जन के दौरान भीड़ न हो। महापौर नरेश गणपत म्हस्के, कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा ने ऐसी अपील ठाणेकरों से की है।
सम्बंधित ख़बरें
Oman Sea Incident: ओमान के पास ईरान की फायरिंग, जहाज पर मौजूद सभी 17 भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी…औंधे मुंह गिरा गोल्ड, चेक करें आपके शहर का लेटेस्ट रेट
PM मोदी ने गंगटोक में युवाओं के साथ खेला फुटबॉल, देखें सिक्किम दौरे की खास तस्वीरें
Mumbai Ahmedabad Bullet Train Project: बिना सहारे बन रहा 480 मीटर लंबा ब्रिज, इंजीनियरिंग का नया उदाहरण
ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा
बताया गया है कि कोरोना संकट के कारण गणपति विसर्जन को लेकर अभी से ही विशेष तैयारी ठाणे महानगरपालिका प्रशासन कर रहा है। ताकि भीड़ भाड़ की समस्या से मुक्ति मिल सके। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए डिजी ठाणे प्रणाली के माध्यम से इस वर्ष ऑनलाइन टाइम स्लॉट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। पिछले साल, ठाणेकर ने इस पहल को सहज प्रतिक्रिया दी थी। नागरिकों ने इस सुविधा का लाभ उठाया था। इस वर्ष गणेश विसर्जन के लिए ठाणे महानगरपालिका द्वारा कुल 40 स्थान पर यह सुविधा उपलब्ध करा रही है। इसमें 7 घाट, 13 कृत्रिम तालाब और 20 स्वीकृति केंद्र समावेश है। 13 कृत्रिम तालाब और 20 स्वीकृति केंद्रों पर डीजी ठाणे प्रणाली के माध्यम से मूर्तियों के विसर्जन के लिए ऑनलाइन टाइम स्लॉट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। विसर्जन समय स्लॉट www.ganeshvisarjan.covidthane.org पर बुक किया जाएगा।
बुधवार से शुरू हो गई योजना
टीएमसी प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, यह योजना स्लॉट बुकिंग सुविधा बुधवार, 01 सितंबर, 2021 से शुरू किया गया। ठाणेकर www.ganeshvisarjan.covidthane.org लिंक पर जाएं और अपने वार्ड में कृत्रिम तालाबों पर मूर्ति स्वीकृति केंद्रों की सूची देखें और अपने निकटतम विसर्जन स्थल के लिए एक समय स्लॉट बुक करें। नागरिकों को बुकिंग के बाद एसएमएस के माध्यम से प्राप्त क्यूआर कोड रसीद को डाउनलोड करना होगा। और विसर्जन के स्थान पर टीएमसी अधिकारियों को प्रिंट या मोबाइल में कोड भी दिखाना होगा। यदि इस संबंध में कोई तकनीकी समस्या हो तो कृपया 9819170170 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही ठाणे मनपा ने सभी गणेश भक्तों से अपील की है कि वे कोरोना को फैलने से रोकने के लिए ठाणे महानगरपालिका द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।
Tmc launches time slot booking facility for ganpati immersion for ganesh devotees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Oman Sea Incident: ओमान के पास ईरान की फायरिंग, जहाज पर मौजूद सभी 17 भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित
Apr 28, 2026 | 10:13 AMसोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी…औंधे मुंह गिरा गोल्ड, चेक करें आपके शहर का लेटेस्ट रेट
Apr 28, 2026 | 10:13 AMPM मोदी ने गंगटोक में युवाओं के साथ खेला फुटबॉल, देखें सिक्किम दौरे की खास तस्वीरें
Apr 28, 2026 | 10:12 AMMumbai Ahmedabad Bullet Train Project: बिना सहारे बन रहा 480 मीटर लंबा ब्रिज, इंजीनियरिंग का नया उदाहरण
Apr 28, 2026 | 10:07 AMStress Relief Tips: थकान और तनाव ने कर दिया है बेहाल? सिर्फ 10 मिनट का शवासन देगा चौंकाने वाले फायदे
Apr 28, 2026 | 09:59 AM28 अप्रैल का इतिहास: बाजीराव प्रथम के निधन से लेकर चेर्नोबिल परमाणु त्रासदी तक, जानें आज की बड़ी घटनाएं
Apr 28, 2026 | 09:54 AMमुंबई में SRA प्रोजेक्ट्स से 1.75 लाख लोगों को मिलेगा घर, अतिक्रमण पर सख्ती के निर्देश
Apr 28, 2026 | 09:52 AMवीडियो गैलरी

Pappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM










