SRA योजना में 500 बोगस निवासियों के नाम शामिल करने का आरोप, विधायक संजय केलकर ने दी FIR दर्ज कराने की चेतावनी
Thane SRA Scam: ठाणे के सुभाषनगर SRA योजना में 500 फर्जी निवासियों के नाम जोड़ने का आरोप लगा है। विधायक संजय केलकर ने SRA अधिकारियों संग बैठक और FIR दर्ज कराने की चेतावनी दी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
विधायक संजय केलकर को ज्ञापन सौंपते लोग (सोर्स: नवभारत फोटो)
Thane SRA Scheme Bogus Residents Allegation: ठाणे शहर के सुभाषनगर में कई सालों से लटकी हुई SRA योजना में 400 से 500 बोगस निवासियों के नाम शामिल किए जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मूल निवासियों ने भाजपा के खोपट कार्यालय में आयोजित जनसंवाद’ कार्यक्रम में विधायक संजय केलकर से मिलकर उक्त शिकायत की।
निवेदन में बताया गया कि इस इलाके में चल रहे SRA प्रोजेक्ट के मूल निवासी फिलहाल किराए के मकानों में रह रहे हैं। लेकिन विकासक ने पिछले 2-3 साल से किराया नहीं दिया है और निर्माण कार्य भी शुरू नहीं किया गया है। सबसे बड़ा आरोप यह है कि योजना में सैकड़ों फर्जी नाम जोड़कर मूल निवासियों के हक पर डाका डाला जा रहा है।
MLA ने की जांच और कार्रवाई की मांग
विधायक संजय केलकर ने कहा कि धोखाधड़ी के शिकार निवासियों को राहत दिलाने के लिए अगले हफ्ते SRA अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में बोगस नामों की गहन जांच की मांग भी की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि एक विकासक के खिलाफ पहले से ही कई प्राप्त हो चुकी हैं। अगर उसने समय रहते सही कदम नहीं उठाए तो निवासियों के साथ मिलकर आर्थिक अपराध शाखा में FIR दर्ज कराई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
साइबर ठगी पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: 5 लाख से अधिक की धोखाधड़ी पर तुरंत दर्ज होगी ऑटो ई-जीरो FIR
नासिक में आयुष प्रसाद का सख्त आदेश, सभी संस्थानों को SHE पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण
मुंबई में ऑनलाइन ठगी का बड़ा कहर: भोईवाड़ा थाने में 24 घंटे में दर्ज हुए 24 मामले; डॉक्टर व कर्मचारी बने शिकार
महाराष्ट्र ATS का बड़ा खुलासा: बीड-सोलापुर के फर्जी ट्रस्टों का पाकिस्तान कनेक्शन, 15 करोड़ का संदिग्ध फंड जमा
विधायक केलकर ने कहा कि नागरिकों को धोखा देने वाले विकासकों पर MPID कानून के तहत कार्रवाई की मांग उन्होंने विधानसभा में भी उठाई है। हाल ही में वर्तकनगर में म्हाडा निवासियों को ठगने वाले एक विकासक को गिरफ्तार भी किया गया है। इसलिए विकासकों को चाहिए कि वे निवासियों को जल्द राहत दें। साथ ही SRA अधिकारियों को भी विकासकों से मिलीभगत न करके सीधे निवासियों के हित में काम करना चाहिए।
पोंजी स्कीम में 180 करोड़ का घोटाला
कार्यक्रम में पुणे की पोंजी स्कीम में फंसे निवेशकों ने भी शिकायत दी। इस योजना में ठाणे, पुणे समेत 1300 नागरिकों से करीब 180 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। आर्थिक अपराध शाखा ने कंपनी की संपत्ति जब्त कर ली है, लेकिन उससे सभी जमाकर्ताओं का पैसा वापस मिलना संभव नहीं है। विधायक ने आश्वासन दिया कि आगे भी फॉलोअप करके निवेशकों को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: आषाढ़ी एकादशी पर मध्य रेल चलाएगी 2 विशेष ट्रेनें, दादर से पंढरपुर के बीच मिलेगी सुविधा; देखें शेड्यूल
ज्ञानेश्वरनगर में दूषित पानी की समस्या
ज्ञानेश्वरनगर के निवासियों ने कई सालों से आ रही दूषित पानी की समस्या भी उठाई। इस पर विधायक ने कहा कि मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों से इस बारे में बात की गई है। मुंबई को जिस पाइपलाइन से शुद्ध पानी मिलता है, उसी लाइन से कनेक्शन देकर ज्ञानेश्वरनगर को पानी सप्लाई किया जाए।
उन्होंने निवासियों को सलाह दी कि जब तक शुद्ध पानी नहीं मिलता, तब तक जन आंदोलन जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में पूर्व उपमहापौर अशोक भोईर, नगरसेवक अमित सरय्या, सूरज दलवी, योगेश भंडारी, अजित मोरे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
