Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

साइबर ठगी पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: 5 लाख से अधिक की धोखाधड़ी पर तुरंत दर्ज होगी ऑटो ई-जीरो FIR

Pune Cyber Crime: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला 5 लाख या उससे अधिक की साइबर ठगी पर 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होते ही पोर्टल और CCTNS के ज़रिए स्वतः 'ई-जीरो FIR' दर्ज होगी।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 21, 2026 | 10:21 AM

साइबर ठगी (फोटो सोर्स: AI)

Follow Us
Follow Us:

Pune e-Zero FIR Cyber Fraud: केंद्र सरकार ने साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। अब 5 लाख रुपए या उससे अधिक की साइबर ठगी के मामलों में सीधे ‘ऑटो एफआईआर दर्ज की जाएगी। साइबर अपराध समन्वय केंद्र, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और सीसीटीएनएस के बीच किए गए डिजिटल समन्वय से यह नई व्यवस्था लागू हो रही है। यदि पीड़ित 1930 हेल्पलाइन या रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करता है तो सिस्टम स्वतः ‘ई-जीरो एफआईआर’ तैयार कर संबंधित पुलिस थाने को भेज देगा।

शिकायत मिलते ही स्वतः बनेगी एफआईआर

नई व्यवस्था के अनुसार, यदि कोई पीड़ित 1930 साइबर हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराता है और मामला 5 लाख रुपये या उससे अधिक की ठगी का होता है, तो सिस्टम स्वतः ई-जीरो एफआईआर तैयार करेगा। इसके बाद यह एफआईआर संबंधित पुलिस थाने को आगे की जांच और कार्रवाई के लिए भेज दी जाएगी।

डिजिटल प्लेटफॉर्म का होगा समन्वय

इस नई व्यवस्था के लिए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C), राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) के बीच डिजिटल समन्वय स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य शिकायत दर्ज होने से लेकर पुलिस कार्रवाई तक की प्रक्रिया को तेज और अधिक प्रभावी बनाना है।

सम्बंधित ख़बरें

पेपर लीक के खिलाफ गडचिरोली में जनसैलाब: जंतर-मंतर के आंदोलन की गूंज, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र

ST बस का सफर हुआ महंगा! अमरावती से पंढरपुर समेत इन रूटों का किराया बढ़ा, देखें पूरी रेट लिस्ट

कबूतर चुराने की सजा मौत! अमरावती डबल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

BLO ड्यूटी से परेशान शिक्षक हाईकोर्ट जाएंगे, बढ़ते कार्यभार के खिलाफ रिट याचिका की तैयारी

यह भी पढ़ें: – मुंबई में ऑनलाइन ठगी का बड़ा कहर: भोईवाड़ा थाने में 24 घंटे में दर्ज हुए 24 मामले; डॉक्टर व कर्मचारी बने शिकार

पीड़ितों को मिलेगी त्वरित राहत

सरकार का मानना है कि ऑटो ई-जीरो एफआईआर प्रणाली लागू होने से साइबर ठगी के मामलों में शुरुआती कार्रवाई में होने वाली देरी कम होगी। इससे पुलिस को समय रहते जांच शुरू करने और संदिग्ध बैंक खातों या डिजिटल लेनदेन पर तत्काल कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। नई व्यवस्था से साइबर अपराधों की जांच अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी होने की उम्मीद है।

Centre auto e zero fir cyber fraud cases over 5 lakh 1930 helpline 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 10:21 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.