Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे: असमंजस में शिवसेना शाखा प्रमुख!

  • By Virendra Mishra
Updated On: Jul 09, 2022 | 06:52 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: शिवसेना (Shiv Sena) में दो फाड़ होने के बाद बने गुट के बीच आज भी ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation) क्षेत्र के आम शिवसैनिक (Shiv Sainik) और विशेषकर पार्टी की जान समझे जाने वाले शाखा प्रमुख असमंज की स्थिति में है कि वे शिंदे गुट में रहे कि शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray)  के साथ रहे। क्योंकि वर्तमान समय में राज्य में ठाणे शहर राजनीति का केंद्र बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार, ऐसे में अभी आम शिवसैनिक के साथ शिवसेना के शाखा प्रमुख 11 तारीख को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाए जाने वाले आदेश की राह देख रहे है। 

वैसे यदि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कोपरी-पाचपाखाडी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पर नजर डाले तो यहां पर करीब 40 शिवसेना शाखाएं है तो 55 के करीब शाखा प्रमुख है। हालांकि, मुख्यमंत्री के इस क्षेत्र के तक़रीबन 65 फीसदी शाखाओं पर उनके समर्थकों का कब्ज़ा है। इस प्रकार से यह कह सकते है कि विधायकों के साथ-साथ अब पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी शिंदे गुट की तरफ जाते दिखाई दे रहे है। जिसमें बड़ी संख्या में शाखा प्रमुखों का भी समावेश है। हालांकि, नाम न छापने के शर्त पर अभी 35 फीसदी शाखा प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ रहने की बात कह रहे है। 

 66 नगरसेवक शिंदे गुट के साथ 

गौरतलब है कि कोपरी-पांच पखाड़ी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना की तरफ से प्रतिनिधित्व करने वाले वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शिवसेना से अलग होने के बाद से ही पार्टी में घमासान मचा हुआ है। शिंदे गुट खुद को मूल शिवसेना बताने में लगी है। बालासाहेब ठाकरे और धर्मवीर आनंद दिघे के विचारों को आत्मसात कर उन्होंने पार्टी से अलग होने का राग अलापते दिखाई दे रहे है। उधर, शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे खुद को शिवसेना का उत्तराधिकारी मानते हुए पार्टी पर अपना अधिकार होने की बात कह रहे हैं, लेकिन ठाणे की राजनीति कुछ और ही कह रही है क्योंकि ठाणे में 67 नगरसेवकों में से 66 नगरसेवक शिंदे गुट के साथ जाने के बाद अब ठाणे के शाखा प्रमुख भी बड़ी संख्या में टूट रहे है।  

शाखाओं पर पुराने शिवसैनिक है शाखा प्रमुख 

शाखा प्रमुख ही शिवसेना का मुख्य रीढ़ अब तक रहा है। सूत्रों की मानें तो ठाणे के कोपरी-पांचपखाड़ी विधानसभा क्षेत्र के शिवसेना शाखाओं पर नजर डाले तो अधिकांश शाखाओं पर पुराने शिवसैनिक अर्थात 20 से 25 सालों से कार्यरत हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी शाखा प्रमुख जिन्हें बाद में पार्टी की तरफ से शाखा प्रमुख तो बना दिया गया है, लेकिन उन्हें शाखा में बैठने की इजाजत नहीं मिली। जिसके कारण वे खुद शाखा खोलकर बैठ गए हैं। 

कई शाखाओं पर झूल रहे ताले 

कोपरी-पांचपखाड़ी विधानसभा क्षेत्र में ढाई दर्जन से भी अधिक शाखाओं पर ताले लटके दिखाई दिए। इन शाखाओं में न तो कोई शिवसैनिक नजर आया और न ही शाखा प्रमुख ही दिखाई दिया, जबकि इसके पहले प्रत्येक शिवसेना शाखा में शाखा प्रमुख की उपस्थिति के साथ-साथ अन्य शिवसैनिकों का जमावड़ा लगा रहता था।परी-पांचपखाड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शाखाएं  

क्षेत्र  शिवसेना शाखा शाखा प्रमुख 
वागले इस्टेट 15   22
कोपरीआनंद नगर 12  15
लोकमान्य,सावरकरनगर 13    18     

Thane shiv sena shakha pramukh in confusion

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2022 | 06:52 PM

Topics:  

  • Supreme Court
  • Thane
  • TMC

सम्बंधित ख़बरें

1

CJI सूर्यकांत एक और सख्त आदेश, निजी स्वतंत्रता के मामले को लेकर अदालतों को कहा…

2

मेसी 10 मिनट में OUT! कोलकाता इवेंट में हंगामे के बाद सियासी भूचाल; BJP-TMC ने एक-दूसरे पर बोला हमला

3

जहरीले सांप से पत्नी को डसवाया, बदलापुर में महिला की मौत का सनसनीखेज खुलासा, पति समेत 4 गिरफ्तार

4

बाबरी मस्जिद के जवाब में राम मंदिर, बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत तेज- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.