Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जहरीले सांप से पत्नी को डसवाया, बदलापुर में महिला की मौत का सनसनीखेज खुलासा, पति समेत 4 गिरफ्तार

Badlapur woman murder: ठाणे के बदलापुर में महिला की मौत का 3 साल बाद खुलासा हुआ। जांच में पता चला यह हादसा नहीं, जहरीले सांप से सुनियोजित हत्या थी। पति समेत 4 गिरफ्तार।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Dec 13, 2025 | 09:19 AM

सांप से डसवाया (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thane crime news: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठाणे में पुलिस ने करीब तीन साल पहले एक महिला की मौत के मामले में उसके पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या थी, जिसे जहरीले सांप के जरिए अंजाम दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, नीरजा रूपेश आंबेकर की 10 जुलाई 2022 को बदलापुर ईस्ट की उज्वलदीप सोसाशाटी स्थित उनके घर में मौत हुई थी। उस समय इस घटना को आकस्मिक मौत मानते हुए मामला दर्ज किया गया था। शुरुआती जांच में किसी तरह की आपराधिक आशंका नहीं जताई गई थी।

हालांकि, बाद में कुछ गवाहों के बयानों में संदेह सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने केस की दोबारा जांच शुरू की। छानबीन में यह बात उजागर हुई कि मृतका के पति, 40 वर्षीय रूपेश आंबेकर का अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि इन्हीं विवादों के चलते उसने पत्नी को मारने की साजिश रची।

साजिश के तहत हत्या

इस साजिश में रूपेश के दोस्त रिशिकेश रमेश चालके और 25 वर्षीय कुणाल विश्वनाथ चौधरी भी शामिल थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने 36 वर्षीय चेतन विजय दुधाने नामक एक स्नेक रेस्क्यू वॉलंटियर से संपर्क कर एक जहरीला सांप हासिल किया था। आरोप है कि साजिश के तहत उसी सांप से नीरजा को डसवाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों को उम्मीद थी कि सांप के काटने से हुई मौत को प्राकृतिक या दुर्घटना मान लिया जाएगा और वे संदेह से बच जाएंगे।

यह भी पढ़ें – मंत्रियों पर छोड़ो तेंदुए…विधान भवन में नहीं थम रही तेंदुए की गूंज, आदित्य बोले- हम खुद ‘बाघ’ है

हालांकि, पुलिस की सतर्कता, तकनीकी जांच और गवाहों से मिली जानकारी के आधार पर यह सारा मामला उजागर हो गया। करीब तीन साल बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीनियर इंस्पेक्टर नितिन पाटिल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

Badlapur woman murder snake used husband arrested after 3 years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 13, 2025 | 09:19 AM

Topics:  

  • Crime
  • Maharashtra
  • Thane

सम्बंधित ख़बरें

1

Mumbai: दादर पश्चिम स्टेशन पर बनेगा विशाल एलिवेटेड डेक, यात्रियों को मिलेगी राहत

2

Mumbai के 20 हजार ओसी-विहीन भवन होंगे नियमित, सरकार की बड़ी घोषणा

3

Mumbai: गृह विभाग का बड़ा फैसला, मुंबई पुलिस को 2 नए DCP जोन और 3 ACP विभाग

4

2 दिन पहले ही हो गया पेपर, नागपुर यूनिवर्सिटी की घोर लापरवाही, हजारों छात्रों पर पड़ी भारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.