Thane Murder Case: शील डायघर में गोवंडी के युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra News: ठाणे के शील डायघर इलाके में धारदार हथियारों से हुए हमले में गोवंडी निवासी युवक की मौत हो गई। ओला ड्राइविंग से जुड़े विवाद में हुई इस वारदात में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
मर्डर केस (सोर्सः सोशल मीडिया)
Thane News In Hindi: गोवंडी के युवक की ठाणे के शील डायघर इलाके में हत्या की घटना सामने आई है। तीन युवकों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें अमन शेख नामक युवक की मौत हो गई, जबकि समीर खान गंभीर रूप से घायल हो गए है। तीसरे युवक सचिन ने किसी तरह अपनी जान बचा ली है।
मृतक अमन शेख गोवंडी का निवासी, जांच शुरू
शील डायघर पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों सैफ खान, शोएब खान और आरिफ शेख को गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों डोम्बिवली के रहने वाले है, जबकि मृतक अमन शेख, घायल समीर खान और सचिन गोवंडी के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, सैफ खान ओला गाड़ी का कारोबार करता है।
गोवंडी के ये युवक भी ओला टैक्सी चलाते हैं। पीड़ित पक्ष के अनुसार, सचिन ने बताया कि 3 दिन पहले कल्याण में सैफ ने उनके लाइसेंस और कुछ नकदी ले ली थी। इसके बाद फोन पर लाइसेंस और नकदी वापस मांगी गई।
सम्बंधित ख़बरें
VIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
नागपुर के खापरखेड़ा में गैंगवार से दहशत! नकाबपोश बदमाशों ने तलवारों-चाकुओं से बोला हमला, 3 गंभीर घायल
आगरा में ऑनर किलिंग: बेटी ने आईटीबीपी जवान से किया प्रेम विवाह तो पिता ने कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रात 2 बजे कन्हान पुल पर चीख-पुकार और फिर… नागपुर की दबंग रोशनी की हत्या से हड़कंप, बॉयफ्रेंड पर गहराया शक
ये भी पढ़ें :- Mumbai: घरेलू खतरनाक कचरा अलग नहीं किया तो लगेगा जुर्माना, बीएमसी की तैयारी
सैफ ने उन्हें शिलफाटा पर बुलाया और कहा कि अपना लाइसेंस वगैरह ले लो। जैसे ही अमन, समीर और सचिन वहां पहुंचे, सैफ खान, शोएब खान और आरिफ शेख ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में अमन की मौत हो गई, समीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सचिन बच निकला, वारदात के बाद शील डायघर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पुलिस आगे की जांच कर रही है।
