अंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर खुलेगा पहला स्लीप पॉड होटल, स्नूज हाउस में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
Mumbai Metro News: अंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर मुंबई मेट्रो का पहला 'स्नूज हाउस' कैप्सूल होटल बनेगा। एमएमआरडीए की इस पहल में स्लीप पॉड, वाई-फाई और शावर सुविधाएं मिलेंगी।
- Written By: रूपम सिंह
अंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI)
Andheri West Metro Station First Sleep Pod Capsule Hotel: मुंबई मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही स्टेशन पर आराम करने और रात बिताने की आधुनिक सुविधा मिलेगी। अंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर शहर का पहला स्लीप पॉड् युक्त कैप्सूल होटल विकसित किया जा रहा है, जहां यात्रियों को निजी स्लीप पॉड्, गर्म पानी से स्नान, को-वर्किंग लाउंज और 24 घंटे रिसेप्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
एमएमआरडीए की गैरकिराया राजस्व पहल के तहत शुरू की जा रही यह परियोजना यात्रियों, पर्यटकों और व्यावसायिक यात्रियों के लिए सफर को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अंधेरी वेस्ट मुंबई के सबसे व्यस्त मेट्रो इंटरचेंज स्टेशनों में से एक है।
‘स्नूज हाउस’ दिया नाम
दहिसर-अंधेरी मेट्रो लाइन-2ए पर प्रतिदिन लाखो यात्री सफर करते हैं और यहां से मेट्रो लाइन-1 का भी निर्बाध संपर्क उपलब्ध है। यह स्टेशन अंधेरी के व्यावसायिक क्षेत्रों में आने-जाने वाले हजारों पेशेवरों के लिए भी प्रमुख केंद्र है। ऐसे में ‘स्नूज हाउस’ नाम से तैयार हो रही यह सुविधा मेट्रो लाइन-2ए के अंधेरी वेस्ट स्टेशन के भीतर विकसित की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की आइकॉनिक एयर इंडिया बिल्डिंग में होगा CM फडणवीस का नया ऑफिस, हर साल बचेंगे 200 करोड़
किसकी शिवसेना असली, शिंदे या ठाकरे की? सुप्रीम कोर्ट में छिड़ी धनुष-बाण की जंग, आई ये बड़ी अपडेट
पुणे बाईपास भूमि मुआवजा विवाद: कोर्ट के आदेश पर PWD कार्यालय से कंप्यूटर-प्रिंटर जब्त
बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला: गिट्टी-बजरी परिवहन के लिए GPS और महाखनिज परमिट अनिवार्य, बिना कागज जब्त होंगे वाहन
समय बिताने वालों के लिए शुरू होगा कॉफी आउटलेट
इसका उद्देश्य यात्रियों, पर्यटकों, व्यावसायिक यात्रियों और ट्रांजिट में सफर करने वालों को स्टेशन के भीतर ही आरामदायक ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराना है। कैप्सूल होटल में निजी स्लीप पाँड़ के अलावा गर्म पानी से स्नान, को-वर्किंग लाउज और चौबीसों घंटे रिसेप्शन की व्यवस्था होगी।
इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों, रात्रि पाली में काम करने वाले कर्मचारियों तथा ट्रेन या उड़ान के इंतजार में समय बिताने वाले लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी। एमएमआरडीए के अनुसार, यह परियोजना मेट्रो स्टेशनों को केवल परिवहन केंद्र नहीं बल्कि एकीकृत कम्यूटर हब के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
यह भी पढ़ें: – पुणे बाईपास भूमि मुआवजा विवाद: कोर्ट के आदेश पर PWD कार्यालय से कंप्यूटर-प्रिंटर जब्त
गैर-किराया राजस्व में भी होगी वृद्धि
स्टेशन पर कैप्सूल होटल के साथ फरेदून की ईरानी-पारसी बेकरी और भारतीय कॉफी बीन्स से तैयार पेय परोसने वाला विशेष कॉफी आउटलेट भी शुरू किया जाएगा। हालांकि, सेंट्रल रेलवे के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर स्लीप पॉड् की सुविधा पहले से उपलब्ध है, लेकिन मुंबई मेट्रो नेटवर्क के भीतर यह अपनी तरह की पहली सुविधा होगी। एमएमआरडीए का मानना है कि इससे यात्रियों की सुविधाएं बढ़ेगी और मेट्रो स्टेशनों के बेहतर उपयोग के साथ गैर-किराया राजस्व में भी वृद्धि होगी।
