ठाणे में महायुति में टकराव तेज, बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता ने प्रताप सरनाईक पर लगाया भूमि कब्जे का आरोप
Narendra Mehta Vs Pratap Sarnaik Thane Politics: ठाणे में महायुति के भीतर वर्चस्व की लड़ाई तेज हो गई है। बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता ने मंत्री प्रताप सरनाईक पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रताप सरनाईक Vs नरेंद्र मेहता (सौ. डिजाइन फोटो )
Narendra Mehta Vs Pratap Sarnaik in Thane : ठाणे और मीरा-भाईंदर क्षेत्र में महायुति के भीतर राजनीतिक खींचतान खुलकर सामने आ रही है।
बीजेपी और शिंदे गुट के नेताओं के बीच वर्चस्व की यह लड़ाई अब आरोप-प्रत्यारोप के दौर में पहुंच गई है। हालिया विवाद ने इस आंतरिक संघर्ष को और तेज कर दिया है।
बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता ने कैबिनेट मंत्री प्रताप सरनाईक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मेहता का कहना है कि ठाणे के कासरवडावली इलाके में एक स्थानीय परिवार की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। यह मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
राजू वाघमारे का राज ठाकरे पर पलटवार, बिना पुष्टि के आरोप लगाना गलत, सिद्धिविनायक ट्रस्टी दे चुके हैं सफाई
पुस्तक विमोचन: देवभाऊ किताब में देवेंद्र फडणवीस के व्यक्तित्व की झलक, चंद्रकांत पाटिल ने गिनाईं खास खूबियां
संजय राउत 420 है… नितेश राणे का तीखा हमला, बोले- उसकी औकात नहीं गृह मंत्री अमित शाह पर बोलने की
आषाढी वारी में लालपरी की बल्ले-बल्ले! एसटी महामंडल को हुई करोड़ों की कमाई, मंत्री सरनाईक ने बताया अमाउंट
भूमि कब्जे का आरोप और विवाद
नरेंद्र मेहता के अनुसार, भाईंदरपाड़ा क्षेत्र में भोईर परिवार की लगभग 1,219 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। उनका दावा है कि कुल 2,439 वर्ग मीटर जमीन में से आधे से अधिक हिस्से पर कब्जा किया गया है। उन्होंने इसे भूमिपुत्र परिवार के साथ अन्याय बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस स्टेशन तक पहुंचा मामला
इस विवाद को लेकर नरेंद्र मेहता अपने समर्थकों, पार्षदों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कासरवडावली पुलिस स्टेशन पहुंचे और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मौके का निरीक्षण भी किया और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की।
ये भी पढ़ें :- Ashok Kharat Case: ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात की अय्याशी का खुलासा, CA ने खोले राज
दोनों पक्षों के बीच पुराना टकराव
यह पहली बार नहीं है जब दोनों नेताओं के बीच विवाद सामने आया हो। इससे पहले भी एक-दूसरे के जनता दरबार में संबंधित शिकायतें उठती रही हैं। इस ताजा मामले के बाद ठाणे की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है। अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई और जांच के नतीजों पर टिकी है।
