रामदास आठवले का शरद पवार को बड़ा ऑफर, बोले- कांग्रेस नहीं, RPI के साथ आइए
Ramdas Athawale Offer To Sharad Pawar: राकांपा के कांग्रेस में संभावित विलय की चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शरद पवार को नया राजनीतिक प्रस्ताव दिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
रामदास आठवले का शरद पवार को ऑफर (सौ. सोशल मीडिया )
Ramdas Athawale Offer To Sharad Pawar News: महाराष्ट्र और देश की राजनीति में इस समय शरद पवार की राकांपा के कांग्रेस में संभावित विलय को लेकर जोरदार चर्चा चल रही है।
इसी बीच केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री और आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने शरद पवार को एक बड़ा राजनीतिक ऑफर देकर नया सियासी माहौल बना दिया है।रामदास आठवले ने कहा कि शरद पवार को अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें उनके साथ आना चाहिए। अगर पवार सीधे भाजपा में नहीं जाना चाहते, तो वे हमारी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में आएं।
हम उन्हें सम्मानपूर्वक भाजपा के साथ लेकर जाएंगे, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रामदास आठवले ने कहा कि अब पार्टी में पहले जैसी ताकत नहीं बची है। आने वाले समय में कांग्रेस का भविष्य मजबूत नहीं दिख रहा है। इसी वजह से शरद पवार को कांग्रेस में जाने से बचना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में टूटा 14 साल का रिकॉर्ड! जुलाई में 13,617 संपत्तियों का पंजीकरण, मिली ₹1,223 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी
सबूत हैं तो पुलिस को दें… सिद्धिविनायक मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों पर राज ठाकरे पर बरसे राम कदम
पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर की राजनीति में एंट्री? शरद पवार-सुप्रिया सुले से मुलाकात के बाद अटकलें तेज
अमित शाह ने गीता पढ़कर भी कीं गलतियां… केंद्रीय गृह मंत्री की नसीहत पर भड़के कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई
शरद गुट को विलय की कोशिश : देशमुख
इसी बीच भाजपा नेता और विधायक आशिष देशमुख के एक बयान ने भी राजनीतिक हलवल बढ़ा दी है। उन्होंने दावा किया कि कुछ नेता शरद पवार की राकां और शिवसेना (उद्धव गुट) को कांग्रेस में विलय कराने की कोशिश कर रहे हैं। देशमुख ने कहा कि बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’ जैसी स्थिति में कुछ लोग महाराष्ट्र की राजनीति में विलय का मुद्दा आगे बढ़ा रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- क्या ठाकरे गुट में होगी बड़ी टूट? 7 सांसदों के शिंदे गुट के संपर्क में होने की अटकलों से सियासत गरमाई
अटकलों के बीच आधिकारिक रुख का इंतजार
राकांपा (शरद पवार गुट) की ओर से कांग्रेस में विलय की चर्चाओं को पहले भी खारिज किया जा चुका है। इसके बावजूद विभिन्न नेताओं के बयान इस मुद्दे को लगातार चर्चा में बनाए हुए हैं। अब सभी की नजर शरद पवार और उनकी पार्टी के आधिकारिक रुख पर टिकी है, क्योंकि वही इन अटकलों पर अंतिम विराम लगा सकता है।
