प्लेटफॉर्म टिकट होने पर भी 500 रुपये का जुर्माना, वीडियो वायरल होते ही रेलवे के खिलाफ नेटीजंस ने छेड़ी जंग
Platform Ticket Validity Rules: प्लेटफॉर्म टिकट होने पर भी 500 रुपये का जुर्माना! कल्याण स्टेशन का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे के 2 घंटे वाले नियम पर भड़के नेटीजंस। पढ़ें पूरा मामला।
- Written By: गोरक्ष पोफली
जुर्माना लगने से परेशान युवक (सोर्स: सोशल मीडिया)
Platform Ticket Fine Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों कल्याण रेलवे स्टेशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने भारतीय रेलवे के नियमों और यात्रियों की परेशानियों को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है। इस वीडियो में एक यात्री और रेलवे टिकट कलेक्टर के बीच हुई गहमागहमी दिखाई दे रही है, जिसका मुख्य कारण ट्रेन की भारी देरी और उसके परिणामस्वरूप लगा भारी जुर्माना है।
क्या है पूरा मामला?
यह घटना 11 जून की है, जब कल्याण जंक्शन पर एक व्यक्ति अपने रिश्तेदारों को लंबी दूरी की ट्रेन में बिठाने के लिए स्टेशन पहुंचा था। निर्धारित समय के अनुसार, उक्त ट्रेन दोपहर 12 बजे आने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से ट्रेन अपने समय से 5 घंटे की देरी से शाम 5 बजे प्लेटफॉर्म पर पहुंची। रिश्तेदारों को छोड़ने आए इस व्यक्ति ने सुरक्षा और नियम का पालन करते हुए प्लेटफॉर्म टिकट खरीदा था।
जुर्माने की वजह और यात्री का तर्क
विवाद तब शुरू हुआ जब टिकट कलेक्टर ने यात्री का टिकट चेक किया। रेलवे के मौजूदा नियमों के अनुसार, एक प्लेटफॉर्म टिकट जारी होने के बाद केवल 2 घंटे के लिए वैध होता है। चूंकि ट्रेन 5 घंटे लेट थी, इसलिए उस व्यक्ति का प्लेटफॉर्म टिकट तकनीकी रूप से एक्सपायर हो चुका था। इसी नियम का हवाला देते हुए टीसी ने यात्री पर 500 रुपये का जुर्माना लगा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली नक्सल मुक्त करके ही मानेंगे, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा जब्त, बड़ी साजिश नाकाम
सड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
कोल्हापुर में बंद घर में जिलेटिन छड़ों में ब्लास्ट, उड़े खिड़कियों के शीशे, एक साल से बंद पड़ा था मकान
EC Update: महाराष्ट्र में SIR की तारीखों में बदलाव, जानिए नया शेड्यूल और कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
यात्री का तर्क था कि प्लेटफॉर्म पर अधिक समय बिताने के लिए वह नहीं, बल्कि रेलवे की लेट-लतीफी जिम्मेदार है। जब ट्रेन ही 5 घंटे देरी से आई, तो एक आम नागरिक को उसकी सजा क्यों दी जा रही है?
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
यात्री द्वारा बनाए गए इस वीडियो के वायरल होते ही हजारों नेटिजन्स ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। कई यात्रियों ने कमेंट में बताया कि उन्हें भी अलग-अलग स्टेशनों पर इस तरह के अनुभवों का सामना करना पड़ा है। लोगों का कहना है कि जहां एक तरफ 3 घंटे से अधिक की देरी होने पर यात्रा टिकटों पर रिफंड की सुविधा मिलती है, वहीं प्लेटफॉर्म टिकट के लिए ऐसी कोई राहत या रिफंड पॉलिसी नहीं है।
यह भी पढ़ें: नागपुर महा मेट्रो फेज-2 का बड़ा एक्शन: 216 करोड़ की लागत से बिछेगा रेल ट्रैक, विस्तार को मिली नई गति
नियमों की पेचीदगी
रेलवे के नियमों के अनुसार, प्लेटफॉर्म टिकट की वैधता का ट्रेन के आने-जाने के समय से कोई सीधा संबंध नहीं होता। कर्मचारी केवल नियमों का पालन कर रहे थे, लेकिन इस घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या रेलवे के इन नियमों में मानवीय आधार पर बदलाव की जरूरत है। फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग रेलवे से इस पर स्पष्टीकरण की मांग कर रहे हैं।
