ठाणे में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में राष्ट्रभक्ति की अलख, विशिष्ट क्षेत्रों में योगदान देने वाले हुए सम्मानित
Thane Kavi Sammelan: ठाणे में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देशभक्ति का माहौल रहा और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
National poetry event Thane (सोर्सः सोशल मीडिया)
Thane Cultural Event: राष्ट्र भाषा विचार मंच एवं राजस्थानी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को ठाणे के डॉ. काशीनाथ घाणेकर हॉल में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम का उद्घाटन ठाणे के पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे, आयकर आयुक्त (अपील यूनिट-5) मुंबई सौरभ कुमार राय और उद्योगपति अजिताभ बच्चन ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुदीप पासबोला, गजानन चव्हाण, राजेंद्र केणी और प्रकाश भोसले विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
दिए गए चार पुरस्कार
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में ‘ऑपरेशन नाव नहर’ के अंतर्गत 18 आतंकवादियों के खात्मे में भूमिका निभाने वाले कीर्ति चक्र विजेता सूबेदार संतोष राळे (सेवानिवृत्त) को “महाराणा प्रताप शौर्य पुरस्कार”, प्रख्यात साहित्यकार डॉ. बलवंत सिंह को “डॉ. हरिवंशराय बच्चन साहित्य रत्न पुरस्कार”, मराठी व हिंदी सिनेमा की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री निवेदिता जोशी-सराफ को “छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव पुरस्कार” तथा संजय बा. जाधव (पूर्व उपायुक्त) को “स्व. एड. बी.एल. शर्मा साहित्य प्रेमी पुरस्कार” प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एड. दरम्यान सिंह बिष्ट एवं सह-संयोजक अरुण जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कवियों ने बांधा समां
कवि सम्मेलन में अलवर से विनीत चौहान, इटावा से राम भदावर, मथुरा से पूनम वर्मा, इंदौर से गोविंद राठी, छत्तीसगढ़ से हीरामणी वैष्णव और हरियाणा से संजय बंसल सहित कई कवियों ने डॉ. प्रवीण शुक्ल के संचालन में अपनी रचनाओं का पाठ कर हॉल में देशभक्ति का माहौल बना दिया।
सम्बंधित ख़बरें
173 साल की हुई भारतीय रेल, रेलमंत्री ने शेयर की पहले रेल ब्रिज की तस्वीर, ठाणे में मना जश्न
ठाणे में CREDAI-MCHI की प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन का आगाज़, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे करेंगे उद्घाटन
राज्य सरकार का बड़ा फैसला: संभाजीनगर के नए विभागीय आयुक्त बने जी. श्रीकांत
फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने पकड़े 250 तेंदुए ! राज्य में टाइगर सफारी का प्लान, वन मंत्री गणेश नाईक ने दी जानकारी
ये भी पढ़े: मुक्तिपथ तहसील स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, नशामुक्ति के लिए ‘एक्शन प्लान’ तैयार, जांच मुहिम के निर्देश
पिछले कई वर्षों से आयोजन
प्रमुख अतिथियों ने राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का कई वर्षों से सफल आयोजन करने पर संयोजक एड. दरम्यान सिंह बिष्ट और उनकी टीम को हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार तथा समाज में एकता, अखंडता और सौहार्द बनाए रखने के प्रयासों के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के अशोक पारेख, डॉ. सुशील इन्दोरिया, महेश जोशी, राजेंद्र शर्मा, मदन शर्मा, पवन कुमार शर्मा, शेषकुमार उपाध्याय, ए.एम. रुबेन, अनिल शुक्ल, शंकर पडघने, आशीष शुक्ला, रतन मिश्रा, उमाकांत वर्मा, उमेश मिश्रा, मनीषा सुरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह संधु और एड. अनूप गुप्ता आदि का विशेष योगदान रहा।
