फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने पकड़े 250 तेंदुए ! राज्य में टाइगर सफारी का प्लान, वन मंत्री गणेश नाईक ने दी जानकारी
Ganesh Naik: महाराष्ट्र में वन विभाग ने अब तक 250 तेंदुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा है, जबकि वन मंत्री गणेश नाईक ने राज्य में तेंदुआ और टाइगर सफारी शुरू करने की योजना की जानकारी दी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Maharashtra leopard population (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Leopard Population: महाराष्ट्र में तेंदुओं की बढ़ती संख्या और रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों को लेकर वन मंत्री गणेश नाइक ने बताया कि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने अब तक 250 तेंदुए पकड़े हैं। मानवी बस्तियों पर हमला करने वाले तेंदुओं को पकड़कर उन्हें जंगल में सुरक्षित स्थानों पर रखा है।
4 गुना बढ़ी तेंदुओं की संख्या
वन मंत्री गणेश नाइक ने कहा कि सात-आठ साल पहले की तुलना में तेंदुओं की संख्या चार गुना बढ़ गई है। जुन्नर, अंबेगांव, शिरुर और नासिक में तेंदुओं की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के हर जिले में तेंदुआ सफारी और विदर्भ में बाघ सफारी शुरू की जाएगी। इनके लिए प्लान बनाने का काम चल रहा है। बाघ के शिकार और बंदरों पर हमलों की बात करें तो, वन विभाग सतर्क रहा है और इस मामले में आरोपियों को पकड़ा है।
ठाणे में लगाया जनता दरबार
उनके खिलाफ केस दर्ज किए जा रहे हैं। पता चला है कि कुछ आरोपियों के देश और विदेश में कनेक्शन हैं। 1 मई से रिक्शा टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य किए जाने के मुद्दे पर मंत्री गणेश नाइक ने कहा कि हर कामकाजी या व्यापारी को प्रैक्टिकल मराठी आनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ज़रूरी व्यवहारिक मराठी भाषा सीखने के लिए समय दिया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: बाघों पर AI की नजर, गांव के पास पहुंचते ही ग्रामीणों को मिलेगी सूचना, नई तकनीक हुई शुरू
नागपुर में बाघ की मौत से सनसनी, एनटीसीए प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई; वन विभाग में मचा हड़कंप
भंडारा के कोका अभयारण्य में भालू की संदिग्ध मौत, जांच में वन्यजीव संघर्ष के संकेत
चंद्रपुर की सावली तहसील में 30 हाथियों का डेरा, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए ड्रोन से रखी जा रही नजर
ये भी पढ़े: अमरावती अश्लील वीडियो कांड पर भड़का महाराष्ट्र! शरद पवार गुट ने CM फडणवीस को पत्र लिख की SIT जांच की मांग
जनता दरबार में जुटे सैकडों लोग
ठाणे के गड़करी रंगायतन में आयोजित वन मंत्री गणेश नाईक के जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग जुटे। लोगों ने अलग-अलग मुद्दों पर करीब 219 निवेदन सौंपे। जिनमें से 90% शिकायतों पर तुरंत अमल किया गया। जनता दरबार में पूर्व MP डॉ. संजीव नाइक, MLA निरंजन डावखरे, BJP ठाणे शहर के प्रेसिडेंट संदीप लेले, पूर्व प्रेसिडेंट संजय वाघुले, डिप्टी मेयर कृष्णा पाटिल, धनंजय सिंह, ठाणे म्मनपा के एडिशनल कमिश्नर उमेश बिरारी के साथ वन विभाग और अन्य सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
