Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Thane News: नमो ब्रांड से नहीं बहकेंगे मतदाता, भाजपा पर बरसे राजन विचारे

Namo Thane Banner: ठाणे में शिवसेना (उबाठा) नेता राजन विचारे ने ‘नमो ठाणे’ बैनर को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव ठाकरे ब्रांड पर लड़ा जाएगा।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 29, 2025 | 04:57 PM

Namo Thane Banner (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thane Municipal Election: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता और पूर्व सांसद राजन विचारे ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 15 जनवरी को होने वाले निकाय चुनावों को देखते हुए ठाणे में ‘नमो भारत, नमो ठाणे’ के पोस्टर लगाए हैं, क्योंकि पार्टी के पास कोई स्थानीय चेहरा नहीं है। रविवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में विचारे ने दावा किया कि ठाणे उनकी पार्टी का गढ़ रहा है और यहां की जनता बाल ठाकरे और आनंद दिघे की विचारधारा का अनुसरण करती है।

उन्होंने कहा, “भाजपा को ठाणे की याद केवल चुनाव नजदीक आने पर ही आती है। यदि पार्टी वास्तव में विकास में विश्वास करती है, तो उसे अपने कार्यों के बैनर लगाने चाहिए। ‘नमो’ केंद्रित राजनीति के जरिए लोगों को कब तक गुमराह किया जाएगा?”

‘शिवसेना का ठाणे और ठाणे की शिवसेना’

विचारे ने आगे कहा, “पिछले 30 वर्षों से एक ही नारा रहा है।‘शिवसेना का ठाणे और ठाणे की शिवसेना’। उस रिश्ते को किसी होर्डिंग के जरिए मिटाया नहीं जा सकता। भाजपा के बैनरों पर बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे की तस्वीरें नहीं हैं। क्या यह (उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख) एकनाथ शिंदे को स्वीकार है?”

ये भी पढ़े: Thane Municipal Election से पहले भाजपा-मनसे में पोस्टर वॉर तेज, सीट शेयरिंग तय नहीं

चुनाव ‘ठाकरे ब्रांड’ पर लड़ा जाएगा

उल्लेखनीय है कि एकनाथ शिंदे दिवंगत आनंद दिघे को अपना राजनीतिक मार्गदर्शक मानते हैं। आनंद दिघे ठाणे क्षेत्र के बेहद लोकप्रिय नेता थे और उनका व्यापक जनाधार रहा है। विचारे ने स्पष्ट किया, “ठाणे नगर निगम का चुनाव ‘ठाकरे ब्रांड’ पर लड़ा जाएगा, न कि ‘नमो ब्रांड’ पर। मतदाता शहर के स्थानीय मुद्दों से भली-भांति परिचित हैं और उसी के अनुसार अपना निर्णय देंगे।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Thane namo banner controversy rajan vichare attack bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 29, 2025 | 04:55 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Rajan Vichare
  • Shiv Sena UBT
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

Amravati News: बडनेरा में किशोर की हत्या, 2 घंटे में सुलझी गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार

2

साइबर गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार, 52 लाख की ठगी, तकनीकी जांच से खुला मध्यप्रदेश कनेक्शन

3

प्रभाग-17: मनोज साबले के भाजपा में जाने से कांग्रेस की राह हुई मुश्किल, कार्यकर्ताओं में हलचल

4

महायुति जीत की दिशा में, भाजपा में सर्वेक्षण आधारित उम्मीदवार ही अंतिम, बावनकुले की जानकारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.