Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टैक्स कलेक्शन धीमा पड़ते ही एक्शन मोड में मनपा, बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Thane Municipal Corporation में प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन कम होने पर आयुक्त सौरभ राव ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। बकायेदारों के पानी कनेक्शन काटने की कार्रवाई तेज होगी।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Feb 05, 2026 | 03:01 PM

ठाणे मनपा (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thane Municipal Property Tax Defaulters: ठाणे मनपा में प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन कम होने पर आयुक्त सौरभ राव ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। बकायेदारों के पानी कनेक्शन काटने और नॉन-रेजिडेंशियल संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई तेज होगी।

वित्तीय वर्ष समाप्त होने की कगार पर है लेकिन मनपा की तरफ से टैक्स कलेक्शन का काम मंथर गति से चल रहा है। पिछले 2 महीनों से प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन उम्मीद से कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मनपा आयुक्त सौरभ राव ने ठाणे मनपा क्षेत्र अंतर्गत प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों के खिलाफ कड़ी करवाई करने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया है।

ठाणे महापालिकेकडून थकीत मालमत्ता कर वसुलीसाठी कठोर पावले उचलण्यात येत आहेत. कर न भरल्यास निवासी मालमत्तांचा पाणीपुरवठा बंद, तर अनिवासी मालमत्तांवर जप्ती व सीलची कारवाई केली जाणार असल्याचे आयुक्त सौरभ राव यांनी स्पष्ट केले. https://t.co/2h1B6jJKN5#PropertyTax #Thane pic.twitter.com/ZUmXoJdGaE — Thane Municipal Corporation – ठाणे महानगरपालिका (@TMCaTweetAway) February 4, 2026

सम्बंधित ख़बरें

पालघर में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 21.5 लाख की अफीम जब्त, ‘डोडा पाउडर’ के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

संजय गांधी नेशनल पार्क के पास दिखा तेंदुआ, सुबह-शाम टहलने वालों में बढ़ी चिंता

वाशिम जिले में परीक्षाओं की पूरी तैयारी, दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाएं 10 से शुरू; 42,425 छात्र होंगे शामिल

पुणे जिला परिषद चुनाव: आज रात 10 बजे थमेगा प्रचार, 7 फरवरी को मतदान

उन्होंने टैक्स न देने वाले रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी मालिकों के पानी के कनेक्शन काटने और टैक्स न देने वाली नॉन-रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को सीज करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं। ठाणे मनपा बजट में प्रापर्टी टैक्स के जरिये 841 करोड़ 58 लाख रुपये कलेक्शन की अपेक्षा जतायी गयी थी।

10 महीने में टैक्स कलेक्शन बहुत कम हुआ है। जिसको लेकर मनपा आयुक्त सौरभराव ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन की समीक्षा करने के लिए एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रोडे, उपयुक्त जी। जी। गोदेपुरे एवं मिताली संचेती के साथ-साथ सहायक आयुक्त व संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में मनपा आयुक्त राव ने पिछले दो महीनों से प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन उम्मीद से कम होने पर कड़े शब्दों में अपनी नाराजगी जताई। आयुक्त ने साफ निर्देश दिए कि जिन टैक्सपेयर्स ने अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा है, उनके खिलाफ तुरंत करवाई करें, नोटिस जारी करें, नल कनेक्शन काटें, पानी की सप्लाई रोकें दूसरी सेवाएं बंद करें।

ये भी पढ़ें :- संजय गांधी नेशनल पार्क के पास दिखा तेंदुआ, सुबह-शाम टहलने वालों में बढ़ी चिंता

प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों पर KDMC ने शुरू की कार्रवाई

  • कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका ने संपति कर न भरने वाले बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति कर के बिल जारी कर दिए गए हैं और नागरिकों से समय पर कर भरने की अपील की गई है।
  • महानगरपालिका के अनुसार अगस्त 2025 तक अग्रिम कर भरने पर 5 प्रतिशत और सितंबर से दिसंबर 2025 तक भुगतान करने पर 4 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही ऑनलाइन भुगतान करने वालों को 2 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट का लाभ भी मिलेगा। बार-बार सूचना देने के बावजूद कर न भरने वाले लोगों के खिलाफ अब जब्ती और सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है।
  • अब तक 236 संपत्तियां सील की जा चुकी है और 39 नल कनेक्शन काटे गए है। नागरिकों की सुविधा के लिए 31 मार्च 2026 तक सभी शनिवार और रविवार को भी नागरिक सुविधा केंद्र खुले रहेंगे।
  • महानगरपालिका ने लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना बकाया कर भरें, ताकि दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।

Thane municipal property tax defaulters water cut sealing action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2026 | 03:01 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • property tax recovery
  • Thane news

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.