ठाणे चुनाव: निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने महायुति के लिए बांधा समां, उत्तर भारतीयों का उमड़ा हुजूम
Thane News: ठाणे मनपा चुनाव के अंतिम दौर में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे ने महायुति के पक्ष में मोर्चा संभाला। देशभक्ति और फिल्मी गीतों माहौल को पूरी तरह बदल दिया।
- Written By: आकाश मसने
ठाणे भाजपा के प्रचार के लिए पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे (सोर्स: सोाशल मीडिया)
Nirahua Amrapali Dubey Thane Campaign: ठाणे महानगरपालिका चुनाव का प्रचार अब अपने अंतिम और निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। शिवसेना और भाजपा के गढ़ माने जाने वाले ठाणे में महायुति ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उत्तर भारतीय मतदाताओं को साधने के लिए सोमवार को वागले इस्टेट और कलवा जैसे क्षेत्रों में भोजपुरी फिल्म जगत के दिग्गज सितारे दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को मैदान में उतारा गया।
भोजपुरी सितारों को देखने उमड़ा जनसैलाब
वागले इस्टेट के उत्तर भारतीय बहुल वार्ड क्रमांक 15 में आयोजित प्रचार सभा किसी बड़े उत्सव में तब्दील हो गई। पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की एक झलक पाने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। निरहुआ ने अपनी खास शैली में देशभक्ति के गीत गाकर मतदाताओं में जोश भरा। उन्होंने महायुति के प्रत्याशी अमित सरैया, सुरेश काम्बले, यज्ञा योगेश भोईर और अनिता दयाशंकर यादव के पक्ष में मतदान करने की भावुक अपील की।
विकास के विजन पर जोर
इंदिरा नगर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए निरहुआ ने कहा कि महाराष्ट्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का विजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने दावा किया कि ठाणे, मुंबई सहित पूरे एमएमआर (MMR) क्षेत्र में महायुति की लहर चल रही है। निरहुआ ने मतदाताओं से कहा कि विकास की गति को बनाए रखने के लिए मनपा में महायुति की सत्ता जरूरी है। इस दौरान उन्होंने उच्च शिक्षित युवा उम्मीदवार अमित जयसिंह सरैया की जमकर प्रशंसा की।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
बीजेपी ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए किया उम्मीदवार का ऐलान, अभिषेक कुमार को दिया टिकट
कल्याण: शिंदे गुट के पार्षद रमेश म्हात्रे पर महिला डॉक्टर और नर्सों से मारपीट का आरोप; CCTV फुटेज आया सामने
एमपी में सियासत गरमाई: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, मूंग खरीद और ‘घोस्ट अस्पताल’ पर उठाए सवाल
उत्तर भारतीयों का मिल रहा समर्थन
इस प्रचार अभियान में केवल फिल्मी सितारे ही नहीं, बल्कि दिग्गज नेता भी सक्रिय नजर आए। उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह, उत्तर प्रदेश के विधायक रमेश मिश्र, अवधेश सिंह और ठाणे भाजपा के योगेश दुबे सहित कई पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। नेताओं का दावा है कि उत्तर भारतीय समाज पूरी तरह से एकजुट होकर महायुति का समर्थन कर रहा है।
यह भी पढ़ें:- ‘जय श्री राम’ बोलने वाले ही बनेंगे मेयर, नितेश राणे के बयान से चढ़ा सियासी पारा, वोट जिहाद पर कही बड़ी बात
बागियों पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रचार के अंतिम क्षणों में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अपने गढ़ ठाणे में कमान संभाल ली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल अधिकृत प्रत्याशियों को ही समर्थन दिया जाए। कुछ प्रभागों में शिवसेना के बागियों द्वारा निर्दलीय खड़े होने पर पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है और अनुशासनहीनता के चलते कई पदाधिकारियों के निलंबन की कार्रवाई भी की गई है।
