होम टाउन Thane में एमवीए को झटका, कांग्रेस ने अकेले लड़ने का ऐलान
Maharashtra News: ठाणे मनपा चुनाव में कांग्रेस ने महाविकास आघाड़ी से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। सीट बंटवारे और कार्यकर्ताओं के अपमान को लेकर पार्टी ने नाराजगी जताई।
- Written By: अपूर्वा नायक
ठाणे मनपा के उपायुक्त उमेश बिरारी निलंबित (pic credit; social media)
Maharashtra Local Body Election: राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के होम टाउन में महायुति को घेरने के प्रयास में जुटी महा विकास आघाड़ी को जोरदार झटका लगा है। मुंबई के बाद अब ठाणे में भी कांग्रेस ने खुद के दम पर मनपा चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया है।
इसकी घोषणा ठाणे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण ने सोमवार को पत्रकार परिषद में की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दबाव पर यह निर्णय लिया गया है। चव्हाण ने एनसीपी (एसपी) एवं शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं पर कांग्रेस को अपमानित करने का भी आरोप लगाया।
ठाणे शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में विक्रांत चव्हाण ने कहा कि लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा को रोकने को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एनसीपी (एसपी) एवं शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवारों के लिए जी जान से मेहनत की। ठाणे में राजन विचारे एवं जितेंद्र आव्हाड के लिए कांग्रेस ने पसीना बहाया। लेकिन जब कार्यकर्ताओं की बात आयी तो आनाकानी शुरू हो गयी। चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस की इच्छा मिल कर चुनाव लड़ने की थी।
सम्बंधित ख़बरें
अंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
Rain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
35 सीटें मांगी थी
- हमने सबसे पहले लिखित प्रस्ताव दिया था। कांग्रेस ने महा विकास आघाडी के तहत 35 सीटों की मांग की थी। लेकिन मनसे के गठबंधन में शामिल करने के बाद कांग्रेस को अपमानित करने का प्रयास शुरू हो गया। 10 सीट का ऑफर दिया गया वह भी हमारे पैनल में भी इच्छा के विपरीत दूसरों को डालने की बात कही गयी। पिछले चुनाव में कांग्रेस के तीन उम्मीदवार निवर्वाचित हुए थे उसमें से दो को कांग्रेस से अलग कर दिया गया।
- विक्रांत चव्हाण ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि भ्रष्टाचारी एवं संप्रदायिक ताकतों को रोका जाए, इसके लिए हम कम सीट पर भी समझौता करने के लिए तैयार थे, लेकिन वर्षों से पार्टी का काम कर रहे कार्यकर्ताओं को हम क्या जवाब दें। पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए अकेले दम पर मैदान में उत्तरने का निर्णय लिया है। यदि वंचित बहुजन आघाड़ी का प्रस्ताव आता है तो उस पर विचार किया जाएगा।
शेकाप में भगदड़ जारी
जब से शेकाप ने आम चुनावों को लेकर महाविकास आघाडी के सामने सरेंडर किया है, तब से शेकप के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। इसलिए, कई कार्यकर्ता शेकाप को आखिरी सलाम कर रहे है और देश के विकास की सोच वाली भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में शेकाप के वाहतूक सेल के रायगड जिला अध्यक्ष जयेंद्र बबन शेलके अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजय में शामिल हुए। इसके पहले कलंबोली के तहत आने वाले रोडपाली में शेकाप को झटका लगा था।
ये भी पढ़ें :- Thane: नए साल पर ठाणे पुलिस सख्त, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई
पॉलिसी बदलने से कमजोर हो रही शेकाप
पनवेल के विधायक प्रशांत ढाकुर, महेश बालदी, भाजपा के उत्तर रायगड जिला अध्यक्ष अविनाश होली, अरुणशेठ भगत्, परेश ठाकुर ने शेलके का स्वागत किया। इस अवसर पर नितिन पाटिल, प्रल्हाद केणी, वासुदेव घरत, भूपेंद्र पाटिल, सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। शेलके ने कहा कि शंकाप अपने मकसद और पॉलिसी भूलकर दूसरी पार्टियों के नवशे कदम पर चल रही है। जिसकी वजह से कभी एक कामयाब पार्टी कहीं जाने वाली शेकाप अब लगातार कमजोर होती जा रही है, शेकाप की मौजूदा हालत खराब हुई है, जिसकी वजह से दूसरी पार्टियों के साये में रहने की आदी हो गई है। यहीं जिसकी वजह से कार्यकर्ता नाराज है।
