Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे में शुरू होगा पहला मनपा CBSE स्कूल, 8 जून से छात्रों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं

Thane Municipal Corporation First CBSE School News: ठाणे महानगरपालिका और क्रिस्टल हाउस इंडिया की साझेदारी से शहर का पहला सीबीएसई बोर्ड स्कूल 8 जून से शुरू होने जा रहा है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 03, 2026 | 09:01 AM

ठाणे म्युनिसिपल सीबीएसई स्कूल (सौ. एक्स )

Follow Us
Follow Us:

Thane Municipal Corporation First CBSE School News: ठाणे महानगरपालिका का पहला सीबीएसई बोर्ड स्कूल 8 जून से खारेगांव में शुरू हो रहा है। ‘ठाणे मनपा-क्रिस्टल हाउस’ सीबीएसई बोर्ड स्कूल क्रिस्टल हाउस इंडिया के साथ मिलकर चलाया जाएगा और इस स्कूल के जरिए विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और हर तरह के विकास के मौके उपलब्ध कराए जाएंगे।

मनपा आयुक्त सौरभ राव ने मंगलवार अधिकारियों के साथ बैठक कर इस स्कूल के कामकाज की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। खारेगांव में सफायर हॉस्पिटल के पास ‘ठाणे मनपा – क्रिस्टल हाउस स्कूल’ है। मनपा की तरफ से स्कूल के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इसमें लाइब्रेरी, साइंस लैबोरेटरी, कंप्यूटर रूम, लैंग्वेज लैबोरेटरी, स्पोर्ट्स और आर्ट डिपार्टमेंट के लिए अलग जगह, पीने का साफ़ पानी, टॉयलेट, साथ ही बिल्डिंग की मरम्मत, पेंटिंग, लिफ्ट, सीसीटीवी सिस्टम और आग बुझाने का सिस्टम लगाना शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा में रेत उत्खनन का रास्ता साफ, 99 घाटों को पर्यावरणीय अनुमति; निर्माण कार्यों को मिलेगा बढ़ावा

अकोला में आंधी-तूफान का कहर, फसलें बर्बाद, बिजली व्यवस्था ठप; किसानों को भारी नुकसान

Vastu Tips For Bedroom: बेडरूम में महसूस होती है नकारात्मकता? वास्तु के ये उपाय लाएंगे सुख-शांति

नागपुर एपीएमसी को राष्ट्रीय पहचान, किसानों और व्यापारियों के लिए बड़ी खुशखबरी; विदर्भ को बड़ा लाभ

क्रिस्टल हाउस प्रबंधन की जिम्मेदारियों में ट्रेंड टीचर और नॉन-टीचिंग स्टाफ की नियुक्ति, प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा, यूनिफॉर्म, किताबें और पढ़ाई का सामान उपलब्ध करना, विद्यार्थियों के खाने का इंतजाम और स्कूल तक ट्रांसपोर्ट की सुविधा देना शामिल है। इसके अलावा, विद्यार्थियों को हायर एजुकेशन, करियर गाइडेंस और नौकरी दिलाने वाली ट्रेनिंग देने पर भी जोर दिया जाएगा। फ़िलहाल नर्सरी से सेकेंडरी तक की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

ठाणे मनपा और क्रिस्टल हाउस के बीच साइन हुआ एमओयू

आयुक्त सौरभ राव ने बताया कि इस पहल से ठाणे में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की सीबीएसई करिकुलम की शिक्षा मिलेगी और आर्थिक रूप से कमजोर तबके के विद्यार्थियों के लिए अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा के नए अवसर बनेंगे।

ठाणे मनपा और क्रिस्टल हाउस के बीच 30 सितंबर 2025 को एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) साइन किया गया था। यह एग्रीमेंट 30 साल के लिए वैलिड होगा। मनपा ने प्रशासनिक अनुमति देकर प्री-प्राइमरी से क्लास 12 तक सीबीएसई बोर्ड का स्कूल खोलने को मंजूरी दे दी है।

ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी नाराजगी, हर्षवर्धन सपकाल की कार्यशैली पर सवाल

मनपा आयुक्त ने जल्द काम पूरा करने के दिए निर्देश

आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक में संबंधित डिपार्टमेंट को 8 जून से पहले ये सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए। अभी स्कूल बिल्डिंग की पेंटिंग, खिड़कियों पर ग्रिल लगाना, प्लेग्राउंड तैयार करना, आग बुझाने के सिस्टम की मरम्मत और लिफ्ट की मरम्मत का काम आखिरी स्टेज में है और मीटिंग में बताया गया कि स्कूल शुरू करने की तैयारियां लगभग पूरी होने वाली हैं। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रोडे, उपायुक्त शिक्षण डॉ। मिताली संचेती, उपनगरअभियंता विकास ढोले, विनोद पवार, शुभांगी केसवाणी सहित क्रिसिल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Thane municipal corporation first cbse school starts june 8

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2026 | 09:01 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra News
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.