Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

DMIC और ऑरिक सिटी का होगा कायाकल्प, 100 करोड़ की 3 बड़ी परियोजनाएं मंजूर, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

DMIC Sambhajinagar: छत्रपति संभाजीनगर में DMIC और ऑरिक सिटी को 100 करोड़ की सौगात। 15 एकड़ में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एग्जीबिशन सेंटर और मराठी भाषा विकास केंद्र की घोषणा।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jul 24, 2026 | 09:18 PM

बैठक के दौरान मंत्री उदय सामंत (सोर्स: नवभारत फोटो)

Follow Us
Follow Us:

DMIC Auric City Chhatrapati Sambhajinagar: राज्य सरकार ने छत्रपति संभाजीनगर के दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर और ऑरिक सिटी के विकास को नई गति देने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की है। डीएमआईसी में 15 एकड़ भूमि पर 50 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक क्रीड़ा संकुल, ऑरिक सिटी में 50 करोड़ रुपये का आधुनिक प्रदर्शनी केंद्र तथा शहर में 10 करोड़ रुपये की लागत से हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे मराठी भाषा विकास केंद्र स्थापित किया जाएगा।

उद्योग एवं मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इन परियोजनाओं की घोषणा करते हुए कहा कि डीएमआईसी में तेजी से निवेश बढ़ रहा है और आने वाले समय में यहां करीब एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध होगा।

शुक्रवार को शहर पहुंचे उद्योग मंत्री उदय सामंत ने पहले ऑरिक सिटी में अधिकारियों और उद्यमियों के साथ बैठक कर औद्योगिक परियोजनाओं की प्रगति तथा उद्योगों की समस्याओं की समीक्षा की। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में उन्होंने विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

सम्बंधित ख़बरें

मुलुंड स्टेशन पर FOB गर्डर लॉन्चिंग के लिए 25-26 जुलाई को मेगा ब्लॉक, ये लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द

कर्जत-लोनावला घाट में तीसरी लाइन की बहाली जारी, मध्य रेलवे ने बढ़ाया ट्रेनों का रद्दीकरण व डायवर्जन

TMC और SRA की लापरवाही पर विधायक केलकर का एक्शन, 5 साल से भटक रहे नागरिक को 2 महीने में दिलाया घर

यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, देखें पूरी लिस्ट

9 नहीं, अब 15 एकड़ में बनेगा भव्य क्रीड़ा संकुल

उदय सामंत ने बताया कि पहले ऑरिक सिटी के समीप 9 एकड़ भूमि पर क्रीड़ा संकुल बनाने की योजना थी और उसके लिए जमीन भी आरक्षित कर दी गई थी। लेकिन उद्योग क्षेत्र से दूरी अधिक होने के कारण सरकार ने योजना में बदलाव किया है। अब डीएमआईसी परिसर में ही 15 एकड़ भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त भव्य क्रीडा संकुल बनाया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और अगले दो वर्षों में इसका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह संकुल उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों, स्थानीय खिलाड़ियों और युवाओं के लिए खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

ऑरिक सिटी में बनेगा आधुनिक प्रदर्शनी केंद्र

उद्योग मंत्री ने बताया कि ऑरिक सिटी में उद्योगों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से आधुनिक प्रदर्शनी केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर भी लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर सकेंगे, जिससे निवेश आकर्षित करने और नए व्यापारिक अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी।

स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता

सामंत ने कहा कि डीएमआईसी और ऑरिक सिटी में लगातार बड़े उद्योग स्थापित हो रहे हैं। सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि इन उद्योगों में स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दिया जाए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिंदाल और टोयोटा की निर्माणाधीन परियोजनाओं में लगभग 80 प्रतिशत कामगार स्थानीय हैं। भविष्य में भी रोजगार के अवसरों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

10 करोड़ से बनेगा मराठी भाषा विकास केंद्र

उद्योग एवं मराठी भाषा मंत्री ने घोषणा की कि छत्रपति संभाजीनगर में हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे मराठी भाषा विकास केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि यह केंद्र मराठी भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा संवर्धन का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां आधुनिक संसाधनों के माध्यम से नई पीढ़ी को मराठी भाषा और साहित्य से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: TMC और SRA की लापरवाही पर विधायक केलकर का एक्शन, 5 साल से भटक रहे नागरिक को 2 महीने में दिलाया घर

छात्र आंदोलन पर विपक्ष पर साधा निशाना

दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर उदय सामंत ने विपक्षी दलों पर आंदोलन को भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे और शरद पवार के आंदोलन स्थल पर पहुंचने के बाद आंदोलन और उग्र हुआ। उन्होंने पेपर लीक मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में कराने के केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया, वहीं छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर दुख भी व्यक्त किया।

सामंत ने कहा कि सोनम वांगचुक द्वारा आंदोलन समाप्त करने की घोषणा के बाद यह आंदोलन समाप्त हो चुका था, लेकिन कुछ राजनीतिक दल अपनी खत्म होती राजनीतिक साख बचाने के लिए इस मुद्दे को हवा दे रहे हैं। उन्होंने बिना नाम लिए उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता केवल राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से आंदोलन स्थल का दौरा कर रहे हैं।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

Dmic auric city chhatrapati sambhajinagar development projects news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 09:18 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhaji Nagar News
  • Industries Minister Uday Samant
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.