ठाणे में मानसून से पहले नालों की सफाई के निर्देश, महापौर ने तय की मई अंत की डेडलाइन
Mayor Pimplolkar Review Meeting: ठाणे में मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी करने के लिए महापौर ने मई अंत तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में सार्वजनिक सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
- Written By: अपूर्वा नायक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Thane Monsoon Drain Cleaning: ठाणे में आगामी मानसून को देखते हुए महापौर शर्मिला पिंपलोलकर ने प्रशासन को मई महीने के अंत तक सभी प्रमुख और छोटे नालों की सफाई का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि बारिश शुरू होने से पहले जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए, ताकि नागरिकों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।
गुरुवार को महापौर ने मनपा के घनकचरा व्यवस्थापन विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। यह बैठक अरविंद पेंडसे सभागृह में आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त मधुकर बोडके, डॉ. रानी शिंदे सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
कशेली डिपो से रफ्तार पकड़ेगी मेट्रो 5, ठाणे, भिवंडी और कल्याण-उल्हासनगर के सफर में बड़ा बदलाव
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला में बड़ा खुलासा, आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से महज 8 हजार रुपये बिका था प्रश्नपत्र
कल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
ठाणे होर्डिंग हादसा: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मनपा का एक्शन; रोनक एड का लाइसेंस रद्द, FIR दर्ज
स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर प्रस्तुति
बैठक के दौरान सड़क सफाई व्यवस्था, कचरा हस्तांतरण केंद्रों की स्थिति, घनकचरा प्रक्रिया प्रकल्पों की कार्यक्षमता और सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों की हालत पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। इसके अलावा कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन वेस्ट प्रोसेसिंग की मौजूदा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।
‘स्वच्छ ठाणे विजन’ कार्यक्रम पर जोर
बैठक में ‘स्वच्छ ठाणे विजन’ कार्यक्रम के तहत चल रहे अभियानों और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए तथा मानसून पूर्व सभी जरूरी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं।
ये भी पढ़ें :- पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में पदों का रोटेशन प्लान, असंतोष थामने की भाजपा की नई रणनीति
महापौर ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता और जलनिकासी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।
