Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2024 में शुरू होगी ठाणे मेट्रो, कॉरिडोर का 50 प्रतिशत काम पूरा

  • By सूर्यप्रकाश मिश्रा
Updated On: Feb 17, 2023 | 07:04 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) का गढ़ कहे जाने वाले ठाणे शहर (Thane City) में मेट्रो का काम फ़ास्ट ट्रैक पर है। मुंबई को ठाणे से जोड़ने वाली मेट्रो-4 (Metro-4) और 4 ए के काम की गति पिछले कुछ महीनों से बढ़ी है। वडाला-घाटकोपर से ठाणे कासारवडवली-गायमुख के बीच चल रहे मेट्रो लाइन-4  के स्टेशन आकार तेजी से आकार ले रहे हैं। एमएमआरडीए कमिश्नर श्रीनिवास के अनुसार, इस मेट्रो कॉरिडोर का लगभग 50 प्रतिशत काम हो गया है।

मेट्रो लाइन 4 ए पर एलिवेटेड स्टेशनों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। गोनीवाड़ा स्टेशन के लिए कॉन्कोर्स पियर आर्म (सीपीसी) का काम शुरू हुआ। साथ ही तीन हाथ नाका मेट्रो स्टेशन तेजी से आकार ले रहा है। कॉनकोर्स स्तर पर सभी 101 नग प्री कास्ट बनाए गए हैं। प्लेटफॉर्म स्लैब का 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। स्टेशन का लगभग 75 प्रतिशत सिविल वर्क पूरा हो चुका है। इसके साथ आरटीओ, कैडबरी जंक्शन इन स्टेशनों का काम तेजी से शुरू है।

सरकार बदलने के बाद तेजी

गौरतलब है कि राज्य में सरकार बदलने के बाद मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में मेट्रो और अन्य इंफ़्रा कार्यों में गजब की तेजी आई है। मुंबई के साथ ठाणे और भिवंडी में मेट्रो का काम तेजी से बढ़ा है। एमएमआरडीए अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2024 तक ठाणे में मेट्रो की शुरुआत का लक्ष्य है। मेट्रो-4 को भिवंडी और आगे कल्याण से जोड़ा जा रहा है। इसी तरह मेट्रो-4 ए भी भविष्य में मीरारोड, भायंदर शहर से जुड़ेगी।

2018 में शुरू हुआ प्रोजेक्ट

मेट्रो-4 की शुरुआत 2018 में की गई। शुरू में काम को गति नहीं मिल पाई। उसके बाद कोरोनाकाल में काम अत्यंत धीमा हो गया। पूरी तरह एलिवेटेड मेट्रो लाइन के लिए मुख्य रूप से रिलायंस और एस्टाल्डी कंसोर्टियम नामक कंपनी को ठेका दिया गया था, परंतु एलबीएस मार्ग, कांजुरमार्ग, भांडुप, ठाणे में विभिन्न पैकेजों में कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुसार नहीं हो पाया। 6 माह पहले शिंदे-फडणवीस सरकार आने पर काम को गति मिली।

32.32 किलोमीटर लंबी

आयुक्त श्रीनिवास ने सभी मेट्रो लाइनों पर काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। मेट्रो लाइन-4 और 4 ए की 32 स्टेशनों वाली 32.32 किलोमीटर लंबी इन दोनों मेट्रो लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। समग्र कार्य प्रगति लगभग 50 प्रतिशत हुई है। इसे 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना की लागत लगभग 15 हजार करोड़ रुपए है।

मोगरपाड़ा में होगा डिपो 

मेट्रो लाइन-4 और 4 ए के लिए ठाणे घोडबंदर रोड स्थित मोगरपाड़ा में डिपो और अन्य कार्यों के लिए निविदा जारी हो गई है। इस पर लगभग 711.34 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। मोगरपाड़ा में लगभग 42 हेक्टेयर जमीन पर मेट्रो-4 और 4 ए का कारशेड बनाया जाना है।

Thane metro will start in 2024 50 percent work of corridor completed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 17, 2023 | 07:04 AM

Topics:  

  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

नवी मुंबई की वार्ड संरचना पर बवाल! आखिरी दिन तक बरसीं 2500 आपत्तियां, अदालत जाने की चेतावनी

2

गणेश मूर्तियों की अपमानजनक ढुलाई पर बवाल! भाईंदर जिला कांग्रेस ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

3

ठाणे में अब पालतू जानवरों को भी मिलेगा सम्मानजनक अंतिम संस्कार, मोबाइल क्लिनिक-एम्बुलेंस सेवा भी शुर

4

आर्द्रभूमि बचाने की मुहिम तेज! नवी मुंबई एयरपोर्ट ने पक्षियों और विमानों की सुरक्षा का लिया संकल्प

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.