Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवी मुंबई की वार्ड संरचना पर बवाल! आखिरी दिन तक बरसीं 2500 आपत्तियां, अदालत जाने की चेतावनी

Thane news: नवी मुंबई मनपा चुनाव की वार्ड संरचना पर 2500 आपत्तियां दायर हुईं। विपक्ष ने आरोप लगाया कि योजना सत्ताधारी दल के दबाव में बनी। नागरिकों और नेताओं ने अदालत जाने की चेतावनी दी।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 06, 2025 | 03:35 PM

नवी मुंबई महानगरपालिका (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Navi Mumbai Municipal Elections: नवी मुंबई महानगरपालिका चुनाव की वार्ड संरचना को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मनपा द्वारा घोषित मसौदे पर नागरिकों और राजनीतिक दलों ने आपत्तियों की झड़ी लगा दी है। अंतिम दिन तक कुल 2500 आपत्तियां दायर हुईं, जो पिछले चुनाव की तुलना में रिकॉर्ड है।

गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान जारी हुए इस मसौदे पर शुरू से ही राजनीति गरमा गई थी। भाजपा और अन्य विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि वार्ड संरचना को एकनाथ शिंदे की शिवसेना के दबाव में बदला गया है। वहीं, वन मंत्री गणेश नाईक के समर्थकों का दावा है कि उनके गढ़ों का गलत तरीके से बंटवारा कर उन्हें कमजोर करने की कोशिश की गई। नाईक समर्थकों ने एक ही दिन में हजार से ज्यादा आपत्तियां दाखिल कर दीं।

पूर्व सांसद संजीव नाईक और पूर्व महापौर सागर नाईक भी इस दौरान मौजूद रहे। सागर नाईक ने कहा कि यह वार्ड संरचना किसी समझदार व्यक्ति ने नहीं बल्कि जैसे किसी बच्चे ने बनाई है। इसमें कई गंभीर गलतियां हैं और यदि बदलाव नहीं किए गए तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाने से पीछे नहीं हटेंगे।

इसे भी पढ़ें- अनंत चतुर्दशी पर नवी मुंबई में सुरक्षा कड़ी, निर्भया स्क्वाड और रिजर्व पुलिस तैनात

मनपा चुनाव विभाग के उपायुक्त भागवत डोईफोडे ने बताया कि आपत्तियां दर्ज कराने वालों को सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि सभी पक्षों की बात सुनी जाएगी और जहां आवश्यक होगा, सुधार किए जाएंगे।

इस बार घोषित प्रारूप के अनुसार नवी मुंबई मनपा में 28 वार्ड और 111 पार्षद होंगे। साथ ही 14 गांव भी वार्ड संरचना में शामिल किए गए हैं। विपक्ष का आरोप है कि इस संरचना को एक पार्टी विशेष के लिए लाभकारी और दूसरी के लिए नुकसानदेह बनाया गया है।

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता समीर बागवान ने भी विरोध जताते हुए कहा कि आपत्तियां दर्ज कराने की समयसीमा गणेशोत्सव के बीच रखी गई, जिससे कार्यकर्ताओं और नागरिकों को पर्याप्त समय नहीं मिला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उचित बदलाव नहीं किए गए तो न्यायालय में अपील की जाएगी।

2015 में हुए चुनावों के मसौदे पर महज 200 आपत्तियां आई थीं, जबकि इस बार यह आंकड़ा 2500 तक पहुंच गया है। इससे साफ है कि वार्ड संरचना को लेकर असंतोष गहरा है और आने वाले दिनों में यह मामला अदालत तक भी पहुंच सकता है

Chaos over ward structure in navi mumbai 2500 objections raised till the last day threat of going to court

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2025 | 03:35 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Thane
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

पुलिस बनकर ठगों ने वृद्ध दंपति से 2.86 लाख के गहने लूटे, अमरावती पुलिस जांच में जुटी

2

अमरावती : मेलघाट में बाघ के बाद अब भालू का कहर, किसान पर हमला

3

गणेश मूर्तियों की अपमानजनक ढुलाई पर बवाल! भाईंदर जिला कांग्रेस ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

4

उमरखेड़ में दूषित पानी से बढ़ा जलजनित बीमारियों का प्रकोप, अस्पताल मरीजों से भरे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.