Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे मेट्रो की घोषणा चुनावी प्रलोभन नहीं: उपमुख्यमंत्री शिंदे ने किया स्पष्ट

Maharashtra Government: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि दिसंबर तक ठाणे शहर में मेट्रो सेवाओं की घोषणा आगामी नगर निकाय चुनावों से पहले ‘‘चुनावी प्रलोभन'' नहीं है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 27, 2025 | 06:29 PM

ठाणे मेट्रो की घोषणा चुनावी प्रलोभन नहीं (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thane New: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि दिसंबर तक ठाणे शहर में मेट्रो सेवाओं की घोषणा आगामी नगर निकाय चुनावों से पहले ‘‘चुनावी प्रलोभन” नहीं है। उन्होंने मंगलवार रात पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी शिवसेना केवल चुनाव आने पर ही काम नहीं करती, बल्कि साल भर लोगों की सेवा करती है। शिंदे ने दावा किया, ‘‘जब कांग्रेस के पृथ्वीराज चव्हाण मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने कहा था कि ठाणे में मेट्रो व्यवहार्य नहीं है। हम लोगों, क्षेत्र के विधायकों ने आंदोलन किया और देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद, इस परियोजना ने गति पकड़ी।”

उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार के कार्यकाल के दौरान, जिसका वह हिस्सा थे, ठाणे मेट्रो परियोजना को विभिन्न बाधाओं का सामना करना पड़ा, जिन्हें अंततः मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान दूर कर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य दिसंबर से पहले 10 किलोमीटर लंबे हिस्से पर परिचालन शुरू करना है।” शिंदे ने कहा कि ठाणे मेट्रो परियोजना ‘‘चुनावी प्रलोभन” नहीं है। महाराष्ट्र में आने वाले महीनों में स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं।

ठाणे में मेट्रो सेवा का प्रायोगिक परिचालन करने का प्रयास

शिंदे ने पहले कहा था कि सितंबर में ठाणे में मेट्रो सेवा का प्रायोगिक परिचालन करने का प्रयास किया जा रहा है और शहर में इसका पूर्ण परिचालन इस साल दिसंबर तक शुरू हो जाएगा। यह मेट्रो 4 कॉरिडोर या येलो लाइन का हिस्सा होगा, जो वडाला से घाटकोपर होते हुए ठाणे के कासरवडावली तक जाएगी। शिंदे ने मंगलवार को शिवसेना की विभिन्न जनसेवा पहल को भी रेखांकित किया, जिसमें त्योहारों के दौरान कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त बस सेवाएं शामिल हैं।

ये भी पढ़े: मछुआरों तक योजनाएं पहुंचनी चाहिए, 50 हजार तक कर्ज उपलब्ध कराने के निर्देश, पंकज भोयर ने की समीक्षा

गुरु आनंद दिघे के सम्मान में ठाणे में एक स्मारक

उन्होंने यह भी दावा किया कि किसानों की आत्महत्याओं में सरकार के प्रयासों से कमी आई है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ पहुंचाया है।” शिंदे ने कहा कि उनके राजनीतिक गुरु आनंद दिघे के सम्मान में ठाणे में एक स्मारक बनाया जाएगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Thane metro announcement is not election inducement said deputy cm shinde

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 27, 2025 | 06:29 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Government
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

महिला आयोग के काम को सरकार का पूर्ण समर्थन, अन्याय बर्दाश्त नहीं: उपमुख्यमंत्री शिंदे

2

महिला सशक्तिकरण मामले में कोई समझौता नहीं, राज्य महिला आयोग के ‘सक्षमा’ कार्यक्रम में शिंदे का बयान

3

Thane News: आधार कार्ड न होने पर 5 वर्षीय मूक बालक के इलाज से मनपा का इनकार

4

Winter Session: सरकार ने पेश कीं 75,286 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें, जानें किसे क्या मिलेगा लाभ

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.