Thane: मेंटल हॉस्पिटल परिसर में पेड़ कटाई का विवाद, मनपा-पब्लिक वर्क्स विभाग पर आरोप
Thane में मेंटल हॉस्पिटल परिसर में पेड़ कटाई पर विवाद। आपत्तियां मंगाने से पहले ही कई पेड़ काटे जाने का आरोप लगाया गया है। NCP ने मनपा और PWD अधिकारियों पर केस दर्ज की मांग की।
- Written By: अपूर्वा नायक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Thane News In Hindi: ठाणे शहर के मेंटल हास्पिटल परिसर में रेलवे स्टेशन व अस्पताल की एक बड़ी इमारत के निर्माण को लेकर बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई की जानी है। इसके लिए आपत्ति मंगाई गई है।
जिसको लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान ने सोमवार को अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। जिसके तहत जानकारी मिली कि आपत्ति जताए जाने से पहले ही सैकड़ों पेड़ काट दिए गए हैं।
मनोज प्रधान ने मांग की कि इन पेड़ों को काटने वाले सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ ठाणे मनपा के वृक्ष प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाए,
सम्बंधित ख़बरें
बताया गया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग ने ठाणे प्रादेशिक मनोरूग्णालय परिसर के कुल 1614 पेड़ों में से 724 पेड़ों को काटने का प्रस्ताव मंजूरी के लिए ठाणे मनपा के पास भेजा है। इस प्रस्ताव में 303 पेड़ सीधे काटे जाने हैं, जबकि बाकी 421 पेड़ फिर से लगाए जाने हैं। लेकिन दोबारा पेड़ लगाने की जगह, रखरखाव और बत्चने की दर के बारे में अभी कुछ साफ नहीं है।
इन पेड़ों में कटहल, कैलाशपति, अशोक, आम, बादाम, शेवगे, नारियल, ताड़, सागौन, भोकर, कंचन, अनंत, बेहरी माड़, नीम, चाफा, अंबर जैसे कई प्रजाति के पेड़ शामिल हैं, इस संदर्भ में मनोज प्रधान के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुजाता घाग, युवा अध्यक्ष राजेश कदम, मकसूद खान, राजेश साटम, दीपक क्षत्रिय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रादेशिक मनोरूग्णालय परिसर का जायजा लिया।
ये भी पढ़ें :- Thane: भिवंडी में बढ़ती गंदगी पर विधायकों की कड़ी आपत्ति, जांच की मांग तेज
अस्पताल के अधीक्षक मुलिक को दिया ज्ञापन
- उन्होंने अस्पताल के अधीक्षक नेताजी मुलिक से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया, निरीक्षण में यह बात सामने आई कि कई जगहों पर पहले ही पेड़ काटे जा चुके हैं। इसमें कई बहुत पुराने पेड़ भी शामिल है। मनोज प्रधान ने कहा कि यहां देश का सबसे बड़ा साइकेट्रिक हॉस्पिटल बनने जा रहा है। या फिर रेलवे का विस्तार होने जा रहा है। हम इससे खुश हैं।
- हम विकास का स्वागत कराते हैं लेकिन, अगर शहर का आखिरी बचा जंगल भी खत्म किया जा रहा है। तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। सबसे जरूरी बात यह है कि इस बारे में पूछने पर ठाणे मनपा के अधिकारी गोलमोल जवाब दे रहे हैं। 24 नवंबर को पेड़ों की कटाई को लेकर आपत्तियां मागी गयी है और पेड पहले से ही काटे जा रहे है। अगर पेड़ की टहनियां भी काटनी हैं, तो भी परमिशन लेनी पड़ती है।
